{"_id":"6a2eb66dbfd6f03f2106ee61","slug":"along-with-admission-students-will-shoulder-the-responsibility-for-greenery-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-91421-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: दाखिले के साथ विद्यार्थी निभाएंगे हरियाली की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: दाखिले के साथ विद्यार्थी निभाएंगे हरियाली की जिम्मेदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- एक से 10 जुलाई तक चलेगा विशेष पौधरोपण अभियान, कॉलेजों में एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नए शैक्षणिक सत्र में कॉलेजों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी अब शिक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी संकल्प लेंगे। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने विद्यार्थियों को हरित अभियान से जोड़ने के लिए विशेष योजना तैयार की है। इसके तहत दाखिले के साथ छात्रों को पौधरोपण अभियान में शामिल किया जाएगा और लगाए गए पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी दी जाएगी। जिले के सरकारी और सहायता प्राप्त कॉलेजों में एक से 10 जुलाई तक विशेष पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान करीब एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। विद्यार्थियों को विभिन्न पौधों की प्रजातियों, उनके पर्यावरणीय महत्व और देखभाल के तरीकों की भी जानकारी दी जाएगी।
पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित होगी-
योजना के अनुसार प्रत्येक विद्यार्थी अपने कॉलेज जीवन के दौरान लगाए गए पौधे की देखरेख करेगा। पढ़ाई पूरी होने पर वह उस पौधे की जिम्मेदारी किसी जूनियर छात्र को सौंपेगा, ताकि संरक्षण की यह श्रृंखला लगातार जारी रहे। इससे कॉलेज परिसरों में हरियाली बढ़ेगी और विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित होगी। शिक्षाविदों का मानना है कि युवाओं को शुरुआत से ही पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना समय की आवश्यकता है। ऐसे अभियान छात्रों को केवल जागरूक नहीं बनाते, बल्कि उन्हें प्रकृति संरक्षण से जुड़ा व्यावहारिक अनुभव भी प्रदान करते हैं। इससे आने वाली पीढ़ी पर्यावरण के प्रति अधिक संवेदनशील और जिम्मेदार बन सकेगी।