सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Amar Ujala Samwad Haryana Chief Minister Nayab Singh Saini will participate in the Samwad

Amar Ujala Samwad: 'संवाद' में शामिल होंगे सीएम नायब सिंह सैनी, विकास समेत अन्य मुद्दों पर रखेंगे अपने विचार

अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 16 Dec 2025 01:47 PM IST
सार

Amar Ujala Samwad Haryana: 'संवाद' में देश के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी दो दर्जन से अधिक जानी-मानी हस्तियां हिस्सा लेंगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आइए जानते हैं उनके बारे में-

विज्ञापन
Amar Ujala Samwad Haryana Chief Minister Nayab Singh Saini will participate in the Samwad
अमर उजाला संवाद हरियाणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

अमर उजाला की ओर से कल बुधवार को 'हरियाणा संवाद' का आयोजन गुरुग्राम के होटल क्राउन प्लाजा में किया जाएगा। 'संवाद' में देश के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी दो दर्जन से अधिक जानी-मानी हस्तियां हिस्सा लेंगी। कार्यक्रम में योग गुरु स्वामी रामदेव और युवा वेदपाठी वेदमूर्ति देवव्रत महेश रेखे की विशेष सहभागिता रहेगी। सिनेमा जगत से अभिनेता अरशद वारसी और वरुण शर्मा समेत एक दर्जन हस्तियां कार्यक्रम में मौजूद रहेंगी। इसके अलावा खेल, उद्योग, साहित्य, शिक्षा और संस्कृति से जुड़े प्रतिष्ठित चेहरे संवाद का हिस्सा बनेंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आइए जानते हैं उनके बारे में-

Trending Videos

2024 के विधानसभा चुनाव में लाडवा सीट से हासिल की जीत
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 2024 के विधानसभा चुनाव में लाडवा सीट से जीत हासिल की। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ वे हरियाणा के आठवें ऐसे नेता बन गए, जिन्होंने दो या इससे ज्यादा बार मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नायब सैनी के पास है कानून की डिग्री
अंबाला के मिर्जापुर माजरा गांव के रहने वाले नायब सिंह सैनी ने उत्तर प्रदेश के मेरठ की चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री हासिल की है। नायब सिंह का भाजपा के साथ सफर कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में शुरू हुआ था। 

1996-97 में मनोहर लाल ने उन्हें रोहतक स्थित भाजपा कार्यालय में कंप्यूटर संभालने का जिम्मा दिया था। यह कंप्यूटर नरेंद्र मोदी ने मनोहर लाल को दिया था। मनोहर लाल के साथ दिनभर रहने और पार्टी के काम में बढ़ती रुचि को देखते हुए 2002 में नायब सैनी को अंबाला युवा मोर्चा का महासचिव नियुक्त किया गया। 

चुनाव जीतने के दो साल बाद पार्टी ने बनाया राज्यमंत्री
पार्टी के काम में लगन को देखते हुए 2005 में उन्हें युवा मोर्चा अध्यक्ष पद सौंपा गया। 2009 में सैनी ने नारायणगढ़ से विधानसभा का चुनाव लड़ा, मगर कामयाबी नहीं मिली। पहली हार के बाद ही उनका राजयोग शुरू हुआ। 2014 में उन्होंने फिर नारायणगढ़ हलके से चुनाव लड़ा। चुनाव जीतने के दो साल बाद पार्टी ने उन्हें राज्यमंत्री बनाया।

2019 में बने सांसद
सैनी के कामकाज और लोगों से जुड़ाव को देखते हुए भाजपा ने उन्हें 2019 में कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया। सैनी ने करीब तीन लाख वोटों से जीत हासिल की। विनम्रता और सौम्य छवि को देखते हुए पार्टी ने 2023 में उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी देते हुए पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। 
 
इसके छह महीने बाद ही भाजपा ने मनोहर लाल को हटाकर उन्हें सीएम नियुक्त किया। राजनीति में नायब सैनी के सफल होने के पीछे मनोहर लाल का अहम रोल रहा है। सैनी उन्हें अपना राजनीतिक गुरु मानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed