{"_id":"6a3d2277a5ac3249150afdca","slug":"applications-invited-until-june-30-to-set-up-khelo-india-small-centres-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-92559-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: खेलो इंडिया लघु केंद्र स्थापित करने के लिए 30 जून तक आवेदन आमंत्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: खेलो इंडिया लघु केंद्र स्थापित करने के लिए 30 जून तक आवेदन आमंत्रित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइन रोड के नेहरू खेल स्टेडियम स्थित जिला खेल कार्यालय में जमा करना होगा आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। खेल विभाग हरियाणा की ओर से भारत सरकार की महत्वाकांक्षी खेलो इंडिया योजना के तहत जिले में खेलो इंडिया लघु केंद्र स्थापित किया जाएगा। इसके लिए पात्र एवं इच्छुक पूर्व चैंपियन एथलीटों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार जिले में खेलो इंडिया लघु केंद्र की स्थापना की जाएगी। इस केंद्र का उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा जमीनी स्तर पर खेलों को बढ़ावा देना है।
इच्छुक पूर्व चैंपियन एथलीट खेल विभाग हरियाणा की वेबसाइट से आवेदन प्रपत्र प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र में उल्लिखित सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित आवेदन 30 जून को प्रातः 11:30 बजे तक सिविल लाइन रोड के नेहरू खेल स्टेडियम स्थित जिला खेल कार्यालय में जमा करवाना अनिवार्य होगा। खेल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि निर्धारित तिथि एवं समय के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसलिए पात्र खिलाड़ी समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि उन्हें योजना का लाभ मिल सके। कार्यकारी जिला खेल अधिकारी आरती कोहली ने कहा कि खेलो इंडिया योजना के तहत जिले में लघु केंद्र की स्थापना से स्थानीय खिलाड़ियों को उच्च स्तर का प्रशिक्षण और बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी। पात्र पूर्व चैंपियन एथलीट इस अवसर का लाभ उठाएं और सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन जमा करें।