{"_id":"6ade05db9dfa73d0f30c5061","slug":"auto-rickshaw-flips-three-times-after-being-hit-by-a-car-17-laborers-injured-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-105407-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कार की टक्कर से तीन बार पलटा ऑटो, 17 मजदूर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कार की टक्कर से तीन बार पलटा ऑटो, 17 मजदूर घायल
विज्ञापन
सोहना कस्बे की चुंगी नंबर - 1 की सर्विस रोड पर कार ने ऑटो को मारी टक्कर। निवासी
सोहना के सेंट्रल पार्क में मजदूरी करने जा रहे थे, सभी घायलों को गुरुग्राम किया रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। गुरुग्राम-सोहना रोड पर एल्डिको सोसाइटी के पास रविवार सुबह 8 बजे एक तेज रफ्तार कार ने सवारियों से भरे ऑटो में टक्कर मार दी। यह घटना एक नंबर चुंगी पर हुई। इस हादसे में ऑटो में सवार 17 लोग घायल हो गए।
घायलों में 15 महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। सभी घायल सोहना के सेंट्रल पार्क में मजदूरी करते हैं। उन्हें उपचार के लिए सोहना के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में सभी घायलों को गुरुग्राम के सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो तीन बार पलटा। घायलों के सिर, पैर और टांगों में फ्रैक्चर आए हैं।
हादसे के बाद कार चालक मौके से भागने लगा, जिसे लोगों ने पीछा कर सोहना के ढाणी मोड़ पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि चालक शराब के नशे में था, हालांकि इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी। पुलिस ने कार और चालक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घायलों में बती, ज्योति, कविता, गीता, अनीता, बोबी, मंजू, खातूनि, सविता, पूनम, गीता, ग्यासो, शीला, वीना देवी, सविता, गायत्री सहित अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
आरोपी कार चालक का मेडिकल कराया जा रहा है। अभी तक किसी भी घायल की ओर से पुलिस को शिकायत नहीं मिली है। डॉक्टरों ने सभी घायलों को नागरिक अस्पताल गुरुग्राम रेफर किया है। पुलिस घायलों से संपर्क कर उनके बयान दर्ज कर रही है। शिकायत मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -सुरेश चंद, एएसआई, जांच अधिकारी