{"_id":"69d6b700f5d016a5e0067b11","slug":"awareness-rally-organized-during-the-admission-festival-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-111149-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: प्रवेश उत्सव में निकाली गई जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: प्रवेश उत्सव में निकाली गई जागरूकता रैली
विज्ञापन
प्रवेश उत्सव जागरुकता रैली निकालते छपेड़ा के विद्यालय का स्टाफ व स्कूली बच्चे।
विज्ञापन
=गांव छपेड़ा में हुए आयोजित रैली में छात्र, अभिभावक व शिक्षक हुए शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छपेड़ा में प्रवेश उत्सव के अंतर्गत एक भव्य और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम के तहत स्कूल के छात्रों एवं शिक्षकों ने पूरे गांव में एक जागरूकता रैली निकाली।
रैली के दौरान बच्चों ने शिक्षा से जुड़े प्रेरक गीत प्रस्तुत किए और आकर्षक नृत्य के माध्यम से लोगों को शिक्षा के महत्व का संदेश दिया। इस रैली में प्राइमरी स्कूल के बच्चे और शिक्षक भी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। गांव के विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों ने रैली का गर्मजोशी से स्वागत किया और यह आश्वासन दिया कि वे अपने बच्चों का दाखिला सरकारी विद्यालयों में ही करवाएंगे। विद्यालय की प्राचार्या प्रोमिला कुमारी ने बताया कि स्कूल में साइंस और आर्ट्स दोनों स्ट्रीम उपलब्ध हैं तथा योग्य स्टाफ की भी कोई कमी नहीं है।
उन्होंने बताया कि विद्यालय में सुसज्जित कक्षाएं, आधुनिक प्रयोगशालाएं, डिजिटल लाइब्रेरी, स्किल डेवलपमेंट क्लासेज (जैसे कंप्यूटर एवं हॉबी कोर्स), नि:शुल्क पुस्तकें और यूनिफॉर्म, छात्रवृत्ति सुविधाएं, वर्ष में दो बार शैक्षणिक भ्रमण, अतिरिक्त कक्षाएं तथा विभिन्न सह-शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। विद्यालय का रिजल्ट भी पिछले वर्षों में उत्तम रहा है। विद्यालय की कक्षा 10वीं की छात्रा निशा पुत्री दान सिंह ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला स्तर पर क्लास 10वीं में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है।
Trending Videos