सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Transformers will be repaired within two hours in urban areas and four hours in rural areas.

Gurugram News: शहरी क्षेत्र में दो और ग्रामीण क्षेत्र में चार घंटे में ठीक किए जाएंगे ट्रांसफार्मर

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 09:42 PM IST
विज्ञापन
Transformers will be repaired within two hours in urban areas and four hours in rural areas.
विज्ञापन
गर्मी के मौसम में बिजली आपूर्ति व्यवस्थाओं पर समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा सरकार के विशेष ऊर्जा सचिव और बिजली निगम के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह के निर्देशानुसार मुख्य अभियंताओं और अधीक्षण अभियंताओं की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक हाइब्रिड मोड (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और भौतिक उपस्थिति) में आयोजित की गई। यह बैठक बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और आगामी गर्मी एवं बरसात के मौसम के मद्देनजर तैयारियों की समीक्षा हेतु निदेशक (ऑपरेशन) विपिन गुप्ता की अध्यक्षता में स्थानीय एचईटीआरआई में आयोजित हुई। इसमें शहरी क्षेत्र में दो घंटे और ग्रामीण क्षेत्र में 4 घंटे के भीतर खराब हुए ट्रांसफार्मर को दुरुस्त करने की समय सीमा निर्धारित की गई।
बैठक में ऊर्जा मंत्री अनिल विज द्वारा गत शुक्रवार को आयोजित बैठक में दिए गए महत्वपूर्ण निर्देशों पर विशेष रूप से चर्चा की गई। इनमें वर्ष 2025 के दौरान गर्मी और बरसात के मौसम में बाधित हुई 11 और 33 केवी प्रणाली पर की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई। इस वर्ष ऐसी स्थिति की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए ठोस तैयारियां सुनिश्चित करने का प्रमुखता देने की बात की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त, शहरी क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मरों को दो घंटे व ग्रामीण क्षेत्रों में 4 घंटे के भीतर ठीक करने की व्यवस्था, फीडरों में आई बाधाओं को 4 घंटे में बहाल करने की कार्ययोजना, फील्ड स्टाफ को सेफ्टी किट उपलब्ध कराने, मेरा गांव जगमग गांव और पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के कार्यों में तेजी लाने और श्रेणी परिवर्तन से संबंधित लंबित मामलों का शीघ्र निपटान सुनिश्चित करने जैसे विषयों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सरकारी विभागों को जिला स्तर पर हरेडा पोर्टल (हरियाणा रिन्यूएबल सोलर इनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी) से जोड़ते हुए सरकारी भवनों में सौर उर्जा को बढ़ावा देने, बरसात से पूर्व फीडरों व ट्रांसफार्मरों की प्रिवेंटिव मेंटेनेंस, पेड़ों की छंटाई आदि कार्य समयबद्ध रूप से पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया।
अनिल विज द्वारा दिए गए प्रत्येक निर्देश के अनुपालन हेतु नोडल अधिकारियों की नियुक्ति, साप्ताहिक समीक्षा बैठकें आयोजित करने, बिजली आपूर्ति की दैनिक स्थिति की ऑनलाइन रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने और किसी भी बड़ी घटना की सूचना तुरंत उच्च अधिकारियों को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed