{"_id":"69dce26fa0dd7ee6400bc9b5","slug":"illegal-activities-on-the-rise-in-sector-83-dog-attacks-security-guard-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-84793-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सेक्टर-83 में बढ़ी अवैध गतिविधियां, सुरक्षा गार्ड पर कुत्ते ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सेक्टर-83 में बढ़ी अवैध गतिविधियां, सुरक्षा गार्ड पर कुत्ते ने किया हमला
विज्ञापन
विज्ञापन
किसान जमीन पर अवैध निर्माण और गैरकानूनी गतिविधियों ने बढ़ाई परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। सेक्टर-83 स्थित वटिका इंडिया नेक्स्ट के ब्लॉक-के में रहने वाले लोगों ने सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है। निवासियों का कहना है कि पिछले एक साल से इलाके के बीच किसान जमीन पर अवैध निर्माण और गैरकानूनी गतिविधियां चल रही हैं। यहां हुक्का पीना, जुआ खेलना, तेज आवाज में डीजे बजाना और लापरवाही से गाड़ी चलाना आम हो गया है।
हाल ही में के-3 स्ट्रीट पर एक पालतू कुत्ते ने ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड पर हमला कर दिया। इस हमले में गार्ड को गंभीर चोटें आई और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। निवासियों का आरोप है कि खतरनाक नस्ल के कुत्तों को बिना नियंत्रण के घुमाया जा रहा है, जिससे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की जान को खतरा है। लोगों ने बताया कि इस मामले में मेंटेनेंस एजेंसी ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। करीब 700 परिवार डर और असुरक्षा के माहौल में रहने को मजबूर हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध निर्माण तुरंत हटाए जाएं, दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो, कुत्ते के मालिक के खिलाफ कानूनी कदम उठाए जाएं और इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए।
यहां रहना हुआ मुश्किल
पिछले एक साल से यहां लगातार गैरकानूनी गतिविधियां हो रही हैं। लोग हुक्का पीते हैं, जुआ खेलते हैं, तेज आवाज में डीजे बजाते हैं और लापरवाही से गाड़ियां चलाते हैं। यहां रहना मुश्किल हो गया है। -मनीष शेखावत
सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह कमजोर हो गई है। बाहर के लोग आकर अपने पालतू कुत्तों को खुला छोड़ देते हैं, जिसकी वजह से हमारे सुरक्षा गार्ड पर गंभीर हमला हुआ। यह बहुत ही चिंताजनक और गलत है। -लोकेश यादव, पूर्व प्रधान आरडब्ल्यूए के-ब्लॉक
Trending Videos