{"_id":"6a71ead4e16a3086a307cbcb","slug":"balvatikas-data-will-be-updated-on-the-one-school-app-by-august-7-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-96729-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बालवाटिका का वन स्कूल एप पर डाटा अपडेट 7 अगस्त तक होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बालवाटिका का वन स्कूल एप पर डाटा अपडेट 7 अगस्त तक होगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। हरियाणा मौलिक शिक्षा निदेशालय ने सभी अधिकारियों को निर्देश जारी कर जल्द से जल्द बालवाटिका-III के विद्यार्थियों का डेटा 7 अगस्त तक वन स्कूल एप पर अपडेट करने का आदेश दिए है। यह प्रक्रिया वर्ष 2026-27 में विद्यार्थियों को वर्दी, स्कूल बैग और स्टेशनरी भत्ता की राशि बैंक खातों में भेजने उद्देश्य के लिए की जा रही है।
पत्र के अनुसार अभी तक कम विद्यार्थियों के बैंक खाते अपडेट और अन्य आवश्यक विवरण पोर्टल पर अपडेट किए गए हैं। ऐसे में सभी स्कूलों को परिवार पहचान पत्र, बैंक खाता संख्या समेत अन्य जानकारी समय पर अपलोड करने के आदेश दिए गए हैं। जिन विद्यार्थियों के बैंक खाते नहीं खुले हैं, उनके विद्यार्थियों के अभिभावकों से स्कूल अध्यापक और मुखिया संपर्क करके खाते खुलवाने के लिए कहा गया है। निदेशालय ने स्पष्ट रूप से बताया है कि यदि किसी विद्यार्थी का डेटा समय पर अपडेट नहीं होगा, तो वह विद्यार्थी योजना के लाभ से वंचित रह जाता है, तो इसके लिए जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, स्कूल मुखिया और कक्षा इंचार्ज जिम्मेवार होंगें। संवाद