फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Farrukhnagar and Sohna won the title in the district level handball competition.

Gurugram News: जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में फर्रुखनगर और सोहना ने जीता खिताब

Tue, 04 Aug 2026 07:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
Farrukhnagar and Sohna won the title in the district level handball competition.
गुरुग्राम। नाथूपुर में सोमवार को आयोजित जिला स्तरीय स्कूली बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में चारों खंडों की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। विभिन्न आयु वर्ग के फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

अंडर-14 वर्ग के फाइनल में फर्रुखनगर और पटौदी की टीम आमने-सामने रही। कांटे की टक्कर वाले मुकाबले में फर्रुखनगर की टीम ने 24-20 से जीत दर्ज कर जिला चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। अंडर-17 वर्ग के फाइनल में फर्रुखनगर और सोहना के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में फर्रुखनगर की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सोहना को 17-13 से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं, अंडर-19 वर्ग के फाइनल में सोहना और पटौदी की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। सोहना की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 27-24 से जीत दर्ज कर चैंपियन बनने में सफलता हासिल की। जिला शिक्षा विभाग के खेल अधिकारी जगदीश अहलावत ने बताया कि गुरुग्राम, सोहना, पटौदी और फर्रुखनगर खंड की टीमें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों में खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed