सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Beautician course to start on Monday.

Gurugram News: सोमवार से शुरू होगा ब्यूटीशियन काेर्स

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
Beautician course to start on Monday.
उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत रूडसेट जरूरतमंद महिलाओें को देगा नि:शुल्क प्रशिक्षण
विज्ञापन




गुरुग्राम। सेक्टर-86 नवादा फतेहपुर स्थित रुरल डेवलपमेंट एंड सेल्फ इम्प्लॉयमेंट ट्रेनिंग इंस्टीटयूट (रूडसेट) में अगले हफ्ते ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कोर्स शुरू होने जा रहा है। रूडसेट की निदेशक सौम्या भारद्वाज ने बताया कि इस नि:शुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिलाओं को ब्यूटीशियन कोर्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण सत्र 35 दिनों का होगा। प्रशिक्षुओं को कोर्स के साथ-साथ अपना पार्लर शुरू करने के लिए उद्योग विभाग और बैंकों से प्राप्त सहायता का भी सत्र आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान इस क्षेत्र में काम करने वाली सफल व्यवसायियों के साथ संवाद भी होगा। रूड सेट जरूरतमंद परिवारों की महिलाओं और पुरुषों के लिए व्यवसायिक कोर्स उपलब्ध कराता है। केनरा बैंक के सीएसआर फंड से चलने वाले इस केंद्र में समय-समय पर सिलाई कटाई, कंप्यूटर, हस्तशिल्प से उपयोगी वस्तुएं तैयार करने आदि के प्रशिक्षण उपलब्ध कराता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed