{"_id":"69c54866d7fdd68da10349ca","slug":"bihar-day-enlivened-by-chhath-and-folk-songs-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-83204-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: छठ और लोक गीतों से सरस हुआ बिहार दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: छठ और लोक गीतों से सरस हुआ बिहार दिवस
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार फाउंडेशन गुरुग्राम चैप्टर की ओर से अपैरल हाउस में बिहार दिवस मनाया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बिहार फाउंडेशन गुरुग्राम चैप्टर की ओर से बुधवार की शाम सेक्टर-44 स्थित अपरैल हाउस में बिहार दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के विकास में युवाओं के योगदान की चर्चा हुई। इस मौके पर कलाकारों ने छठ और लोक गीतों से माहौल को सरस बनाया।
कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री हुकुमदेव नारायण यादव और उनकी पत्नी सुदेश यादव और आरएस ठाकुर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। हुकुम देव नारायण यादव ने राष्ट्र प्रथम का संदेश दिया और बिहार के युवाओं को राज्य के तीव्र विकास में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने नए बिहार की परिकल्पना युवाओं के लिए अपार अवसर, समय प्रबंधन के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
संगठन गुरुग्राम चैप्टर के चेयरमैन केके सिंह ने कहा कि प्रवासी बिहारी समुदाय को अपने ज्ञान, अनुभव और संसाधनों के माध्यम से बिहार के विकास में सक्रिय योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा ने प्रवासी बिहार समाज की सराहना करते हुए उन्होंने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम को आरएस ठाकुर, मनोज भावुक दिलीप जायसवाल, मुरारी सिंह, पंकज केशरी, विक्रम सिंह आदि कई वक्ताओं ने संबोधित किया। काफी संख्या में बिहारी समाज के लोग इस कार्यक्रम में मौजूद थे।
Trending Videos