सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Blood stained body found in Gurugram school

गुरुग्राम स्कूल में मिला खून से सना शव: बरामदे में मिला युवक, सिर पर वार कर हत्या; जांच में जुटी पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Fri, 10 Apr 2026 08:35 PM IST
विज्ञापन
सार

गुरुग्राम के हेलीमंडी स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल के बरामदे में शुक्रवार सुबह एक युवक का खून से लथपथ शव मिला। सिर और मुंह पर वार कर हत्या की गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Blood stained body found in Gurugram school
खून से लथपथ मिला युवक का शव बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गुरुग्राम में हेलीमंडी स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल के बरामदे में शुक्रवार की सुबह खून से लथपथ एक युवक का शव बरामद हुआ है। स्कूल के मुख्य शिक्षक बाबू लाल ने हेलीमंडी पुलिस चौकी को लहूलुहान हालत में युवक पड़ा होने की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने एफएसएल, फिंगरप्रिंट, सीन ऑफ क्राइम व डॉग स्क्वायड टीम को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।

Trending Videos


युवक के सिर व मुंह पर किसी भारी वस्तु से वार करके हत्या की गई है। मुख्य शिक्षक बाबूलाल की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या संबंधी धारा 103 (1) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। स्कूल परिसर से युवक का शव मिलने के बाद छुट्टी करके विद्यार्थियों को वापस भेज दिया था। मृत युवक की पहचान ललितपुर (उत्तर प्रदेश) के जाखलौन गांव निवासी रवि (18) के रूप में हुई है। वर्तमान में परिवार के साथ टोडापुर गांव में परिवार के साथ रहता था व मजदूरी का कार्य करता था। मृत युवक के परिवार वालों का दूसरा पता पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी, बी-1 राजोरी गार्डन भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल के मुख्य शिक्षक बाबू लाल ने पुलिस को बताया कि वे शुक्रवार की सुबह करीब 7:30 बजे स्कूल में पहुंचे थे। स्कूल के बरामदे में खून से लथपथ युवक पड़ा था। इसके बारे में पुलिस और कार्यवाहक खंड शिक्षा अधिकारी महेश कुमार को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर निरीक्षण किया। मृत युवक के मुंह, माथे व सिर में लगी चोटों के कारण खून बिखरा हुआ था। घटनास्थल पर सीन ऑफ क्राइम व डॉग स्क्वॉड टीमों ने स्कूल परिसर व आसपास क्षेत्र में गहनता से जांच की।

शराब की खाली बोतल सहित अन्य सामान पड़ा मिला
पुलिस को जांच के दौरान रवि के शव के पास एक पत्थर (पत्थर की टुकड़ी) पड़ा हुआ था। वहीं, पास में ही शराब की खाली बोतल, पानी की बोतल, नमकीन का खाली रैफर व जूते पड़े थे। संभावना है कि रवि ने किसी जानकार के साथ यहां बैठकर शराब पी होगी। इसके बाद उनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और उक्त व्यक्ति ने रवि के मुंह, माथे व सिर पर पत्थर की टुकड़ी से वार करके उसकी हत्या कर दी।

परिवार वालों ने घटनास्थल पर पहुंचकर की पहचान
हेलीमंडी के राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल में युवक का शव मिलने की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में लोग पहुंचे। पुलिस ने लोगों को घटनास्थल से दूर रखा ताकि टीमें निरीक्षण करके सबूत व साक्ष्य एकत्रित कर सकें। सुबह करीब 10 बजे वहां पहुंचे एक युवक ने मृतक की पहचान अपने भाई के रूप में की। इसके बाद परिवार के अन्य लोग भी स्कूल में पहुंच गए थे। जब पुलिस ने परिवार वालों को मृत युवक का फोटो दिखाया तो उसकी पहचान रवि के रूप में हुई। मृत युवक की मां ज्योति ने बताया कि उसके तीन बेटे व एक छोटी बेटी है। रवि तीसरे नंबर का बेटा था। वह बृहस्पतिवार की देर शाम को घर से बाहर गया और रात को घर नहीं लौटा था। शुक्रवार की सुबह उसकी मौत की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि वे कुछ साल पहले टोडापुर से गुरुग्राम आए थे।

जांच अधिकारी एएसआई प्रदीप ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों काे सौंप दिया। परिवार वालों के बयान दर्ज किए गए हैं। अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके छानबीन की जा रही है। मृत युवक के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही युवक की हत्या करने वाले आरोपी की पहचान करके गिरफ्तार किया जाएगा। स्कूल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि पता चल सके कि युवक किसके साथ आया था। उसके मोबाइल की कॉल रिकॉर्ड भी जांचा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed