सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bloody Clash Over Petty Argument: One Dead, Another Critical

Gurugram News: मामूली कहासुनी में खूनी संघर्ष, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Bloody Clash Over Petty Argument: One Dead, Another Critical
विज्ञापन
नूंह। रोजका मेव थाना क्षेत्र के गांव बड़का अलीमुद्दीन में चाचा-भतीजों में हुई मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया। गुस्साए चाचा और उसके परिजनों ने भतीजों पर लाठी-डंडों व फरसे से हमला कर दिया। इस हमले में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान आमीन पुत्र राजुद्दीन के रूप में हुई है, जबकि घायल तारीफ उर्फ टूंडल पुत्र राजुद्दीन बताया गया है। उसे उपचार के लिए पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।रोजका मेव थाना प्रभारी विनोद के अनुसार अभी तक औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पानी को लेकर महिलाओं के बीच विवाद हुआ था, जो बाद में पुरुषों के बीच झगड़े में बदल गया। पुलिस ने मृतक के शव को नूंह सीएचसी की मोर्चरी में रखवाकर जांच शुरू कर दी है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed