{"_id":"6a787f6fa4001a1055038c08","slug":"breakdowns-of-city-buses-have-increased-due-to-waterlogging-on-the-roads-following-the-rain-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-97264-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बारिश के बाद सड़कों पर भरे पानी से सिटी बसों का बढ़ा ब्रेकडाउन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बारिश के बाद सड़कों पर भरे पानी से सिटी बसों का बढ़ा ब्रेकडाउन
विज्ञापन
महावीर चौक के पास ब्रेकडाउन सिटी बस को ठीक करता कर्मचारी। फोटो- अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- लो फ्लोर बसों के इंजन और प्लग में नमी आने से बढ़ी समस्या, यात्रियों को हो रही परेशानी
- रोजाना 15 से 20 बसें हो रहीं खराब, मेंटेनेंस कंपनी को भी हो रहा नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बारिश के मौसम में सड़कों पर जलभराव के कारण गुरुगमन सिटी बसों में ब्रेकडाउन की समस्या बढ़ गई है। बीच रास्ते बसें खराब होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें सफर बीच में छोड़कर दूसरे वाहनों से गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। सामान्य दिनों की तुलना में बारिश के दौरान खराब होने वाली बसों की संख्या तीन गुना तक बढ़ गई है।
रविवार को महावीर चौक के पास पुलिस लाइन के आगे एक सिटी बस ब्रेकडाउन हो गई। बस में सवार यात्रियों को बीच रास्ते में उतरकर दूसरे वाहनों का सहारा लेना पड़ा। दोपहर में मेंटेनेंस कंपनी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद बस को ठीक किया। जीएमसीबीएल की गुरुगमन सिटी बसें लो फ्लोर हैं। सड़कों पर गड्ढों और बारिश के बाद जलभराव के कारण बस के इंजन, वायरिंग और प्लग में पानी चला जाता है। प्लग में नमी आने के कारण बस स्टार्ट नहीं हो पाती और ब्रेकडाउन हो जाती है।
23 रूटों पर 150 सिटी बसों का संचालन-
गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) की ओर से करीब 23 रूटों पर 150 सिटी बसों का संचालन किया जा रहा है। सामान्य दिनों में चार से पांच बसें खराब होती हैं, जबकि बारिश के दौरान रोजाना करीब 15 से 20 बसें ब्रेकडाउन हो रही हैं। बस खराब होने से निर्धारित समय पर स्टॉपेज नहीं पहुंचने के कारण यात्रियों को भी परेशानी होती है।
विज्ञापन
कोट-
सिटी बसों के मेंटेनेंस पर लगातार ध्यान दिया जा रहा है। लो फ्लोर होने के कारण वायरिंग और प्लग में पानी भरने से बारिश के दौरान ब्रेकडाउन की समस्या बढ़ जाती है। -नरेश कुमार, डिपो मैनेजर, जीएमसीबीएल सेक्टर-10