{"_id":"6a78807bac50fb3b220741aa","slug":"video-gurugram-traffic-police-unable-to-stop-two-wheelers-and-three-wheelers-on-nh-48-2026-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: यातायात पुलिस नहीं रोक पा रही एनएच-48 पर दोपहिया और तिपहिया वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: यातायात पुलिस नहीं रोक पा रही एनएच-48 पर दोपहिया और तिपहिया वाहन
दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) और द्वारका एक्सप्रेसवे पर प्रतिबंध के बावजूद दोपहिया व तिपहिया वाहनों सहित धीमी गति में चलने वाले अन्य वाहन फर्राटा भर रहे हैं। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने मार्च 2025 में दिल्ली-गुरुग्राम हाईवे व द्वारका एक्सप्रेसवे पर धीमी गति से चलने वाले वालों पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए थे। वहीं, पुलिस उपायुक्त (यातायात) प्रतीक गहलोत ने भी हाईवे व एक्सप्रेसवे पर दोपहिया व तिपहिया वाहनों के चलने पर प्रतिबंध लगाने के निदेश दिए हैं, लेकिन अधिकारी के आदेशों जारी होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
पुलिस प्रशासन की अनदेखी के चलते हाईवे व एक्सप्रेसवे पर चलने वाले दोपहिया, ऑटो, ई-रिक्शा व ट्रैक्टर के चलने पर रोक नहीं लग पा रही है। हाईवे व एक्सप्रेसवे पर होने वाली अधिकतर मौतों में दोपहिया वाहनों पर सवार लोगों का आंकड़ा अधिक है। दिल्ली-जयपुर हाईवे और द्वारका एक्सप्रेसवे पर आए दिन हाेने वाले हादसों में हो रही मौतों के बावजूद यातायात पुलिस कोई सबक नहीं ले रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।