Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Gurugram News
›
Basai Road turns into a stretch of potholes after three days of rain; commute to Dwarka Expressway becomes difficult.
{"_id":"6a7884ee7d2b2d8e90056e9b","slug":"video-basai-road-turns-into-a-stretch-of-potholes-after-three-days-of-rain-commute-to-dwarka-expressway-becomes-difficult-2026-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"तीन दिन की बारिश में गड्ढों में तब्दील हुई बसई रोड, द्वारका एक्सप्रेसवे की राह मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन की बारिश में गड्ढों में तब्दील हुई बसई रोड, द्वारका एक्सप्रेसवे की राह मुश्किल
गुरुग्राम। तीन दिन की बारिश के बाद शहर की प्रमुख बसई रोड की हालत और खराब हो गई है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। कई स्थानों पर जलभराव के कारण यातायात भी प्रभावित हो रहा है। शहर से द्वारका एक्सप्रेसवे तक पहुंचने वाली इस सड़क पर वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पुराने शहर से द्वारका एक्सप्रेसवे जाने के लिए बड़ी संख्या में लोग बसई रोड का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, यह सड़क पिछले कई महीनों से जर्जर हालत में है। कुछ समय पहले जीएमडीए की ओर से सड़क पर पैचवर्क कराया गया था। तीन दिन हुई बारिश के बाद कई स्थानों पर सड़क फिर से उखड़ गई और गड्ढे बन गए हैं। भूतेश्वर मंदिर से शुरू होने वाली बसई रोड पर पटौदी चौक के आसपास भी सड़क की हालत खराब है। इसके आगे फिरोज गांधी कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी और आंबेडकर नगर के पास सड़क पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। अस्पताल के पास स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। सेक्टर-10 को जोड़ने वाली सड़क भी करीब दो-तीन महीने पहले बनाई गई थी, लेकिन बारिश के बाद वहां भी गहरा गड्ढा हो गया है।
द्वारका एक्सप्रेसवे जाने के तीन रास्ते, सभी पर परेशानी
शहर से द्वारका एक्सप्रेसवे तक पहुंचने के लिए लोगों के पास मुख्य रूप से दौलताबाद आरओबी, सेक्टर-9 और बसई रोड के रास्ते हैं। दौलताबाद आरओबी पर अक्सर जाम की स्थिति रहती है। सेक्टर-9 की सड़क भी कई स्थानों पर खराब है और वाहनों का दबाव अधिक होने से यहां जाम लगा रहता है। वहीं, बसई रोड के जर्जर होने के कारण लोग इस रास्ते का इस्तेमाल करने से भी बच रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।