सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bulldozer runs on illegal colony developed on 3.5 acres in Bhondsi

Gurugram News: भोंडसी में 3.5 एकड़ में विकसित अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer runs on illegal colony developed on 3.5 acres in Bhondsi
विज्ञापन
15 डीपीसी ढांचे, तीन बाउंड्री वॉल और सड़क नेटवर्क किया ध्वस्त
Trending Videos

डिफेंस कॉलोनी में भी दो अवैध बाउंड्री वॉल तोड़ी गईं
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिला नगर योजनाकार (प्रवर्तन) विभाग ने पुलिस बल की सहायता से भोंडसी क्षेत्र में विकसित एक अवैध कॉलोनी के खिलाफ तोड़फोड़ अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान 3.5 एकड़ भूमि पर विकसित की जा रही अनधिकृत कॉलोनी में बने निर्माणों को ध्वस्त किया गया।
डीटीपीई अमित मधोलिया ने बताया कि भोंडसी गांव के राजस्व क्षेत्र में करीब 3.5 एकड़ में अवैध रूप से कॉलोनी विकसित की जा रही थी। विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर 15 डीपीसी ढांचे, तीन बाउंड्री वॉल तथा कॉलोनी में बनाए गए पूरे पक्के और कच्चे सड़क नेटवर्क को जेसीबी मशीनों की मदद से तोड़ दिया। इसके अलावा एक शिकायत के आधार पर भोंडसी स्थित डिफेंस कॉलोनी में भी कार्रवाई की गई। यहां अवैध रूप से निर्मित दो बाउंड्री वॉल को ध्वस्त किया गया। अधिकारियों ने बताया कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। लोगों से अपील की गई है कि किसी भी भूखंड या संपत्ति की खरीद से पहले उसकी वैधता की जांच अवश्य करें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

----मनोज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed