{"_id":"6a22d9fca8b4009125059f24","slug":"video-dirt-and-debris-on-green-belt-along-footpath-in-many-parts-of-gurugram-city-2026-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण दिवस को आइना दिखा रहे बदहाल ग्रीन बेल्ट, गुरुग्राम के कई हिस्सों में गंदगी और मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण दिवस को आइना दिखा रहे बदहाल ग्रीन बेल्ट, गुरुग्राम के कई हिस्सों में गंदगी और मलबा
गुरुग्राम। पर्यावरण दिवस पर शहर में पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण पर जोर रहा। वहीं, लोगों ने विभिन्न सेक्टरों के ग्रीन बेल्ट और फुटपाथ की बदहाली पर चिंता जताई। गंदगी और मलबे से भरे ग्रीन बेल्ट पर्यावरण दिवस को आईना दिखाते नजर आए। सुनियोजित सेक्टरों में भी ग्रीन बेल्ट पर मलबा व गंदगी डाली जा रही है। इनकी देखभाल न होने की शिकायतें निवासियों ने की हैं। सेक्टर चार, नौ, 23 और डीएलएफ जैसे इलाकों के वीडियो साझा हुए हैं। इनमें फुटपाथ और ग्रीन बेल्ट पर गंदगी व पेड़-पौधों की खराब स्थिति दिखी। निवासियों ने ग्रीन बेल्ट को साफ कर पौधे लगाने और पुराने पेड़ों के संरक्षण की मांग की। आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने प्रशासन से इस बदहाली पर ध्यान देने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।