{"_id":"6a22872d7fa52ca8b702aaae","slug":"video-district-football-league-growing-star-and-agra-academy-reached-the-finals-2026-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जिला फुटबॉल लीग...ग्रोइंग स्टार और आगरा अकादमी फाइनल में पहुंचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जिला फुटबॉल लीग...ग्रोइंग स्टार और आगरा अकादमी फाइनल में पहुंचीं
आगरा क्षेत्र फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित जिला फुटबॉल लीग 2026-27 में अंडर-14 बालक वर्ग प्रतियोगिता अपने निर्णायक दौर में पहुंच गई है। बृहस्पतिवार को ग्राम श्यामो फुटबॉल मैदान पर खेले गए दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों में युवा खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के फाइनल में अब ग्रोइंग स्टार एफसी और आगरा फुटबॉल अकादमी आमने-सामने होंगी। पहले सेमीफाइनल में ग्रोइंग स्टार और विलेजर एफसी-1 के बीच मुकाबला खेला गया। ग्रोइंग स्टार ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और दो शानदार गोल दागकर मुकाबला अपने नाम किया।
दिन का दूसरा सेमीफाइनल आगरा फुटबॉल अकादमी और एक्सटीन फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। निर्धारित समय तक कोई गोल नहीं कर सका। मुकाबले का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ, जिसमें आगरा फुटबॉल अकादमी ने 3-2 से जीत दर्ज कर फाइनल का टिकट हासिल किया।
पेनल्टी शूटआउट में आगरा फुटबॉल अकादमी की ओर से बेशा, लवेश और नक्श ने गोल किए जबकि एक्सटीन क्लब की ओर से अयान महाजन और अंगद गोल करने में सफल रहे। अकादमी के गोलकीपर राजीव ने शानदार बचाव करते हुए टीम की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के दौरान राष्ट्रीय महिला फुटबॉल खिलाड़ी श्रुति जदौन, मोनू सुरेंद्र सिंह चौहान, अभय सिंह, आदित्य चौहान, योगेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।