{"_id":"6a2661da91f2181816064943","slug":"gang-wanted-to-extort-50-lakh-from-an-aide-of-mahant-of-mehandipur-balaji-dham-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: महंत के सेवक से 50 लाख रुपये वसूलना चाहता था गिरोह, रिटायर्ड सीओ साथी समेत गिरफ्तार; दो की जारी तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: महंत के सेवक से 50 लाख रुपये वसूलना चाहता था गिरोह, रिटायर्ड सीओ साथी समेत गिरफ्तार; दो की जारी तलाश
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 08 Jun 2026 12:02 PM IST
विज्ञापन
सार
पुलिस ने रिटायर्ड सीओ विवेक शर्मा, उसके साथी धाैलपुर निवासी जितेंद्र को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपी महंत के सेवक पर रकम देने के लिए दबाव बना रहे थे।
गिरफ्तार रिटायर्ड डिप्टी एसपी और दूसरा आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मेहंदीपुर बालाजी धाम के महंत के सेवक से वसूली के मामले में थाना रकाबगंज पुलिस ने रिटायर्ड सीओ को साथी सहित गिरफ्तार किया था। अब उनके दो और साथियों की तलाश में पुलिस लगी है। जांच में यह भी पता चला कि आरोपी 50 लाख रुपये की वसूली करना चाहते थे मगर इससे पहले पकड़ लिए गए।
जयपुर निवासी अनुज कुमार ने थाना रकाबगंज में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें कहा कि वो मेहंदीपुर बालाजी धाम के महंत नरेश पुरी के सेवक हैं। महंत का नाम एक महिला से जोड़कर बदनाम करने की धमकी दी गई थी। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपये मांगे गए थे। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि सेवक से पांच लाख रुपये नहीं बल्कि 50 लाख रुपये की मांग की गई थी।
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि मामले में न्यू आगरा स्थित गणेश नगर निवासी रिटायर्ड सीओ विवेक शर्मा, उसके साथी धाैलपुर निवासी जितेंद्र को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपी महंत के सेवक पर रकम देने के लिए दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन
महंत की ओर से राजस्थान के मुख्यमंत्री तक मामला पहुंचाया गया। तब आगरा पुलिस से संपर्क कर कार्रवाई के लिए कहा गया। आनन-फानन में रिटायर्ड सीओ सहित उसके साथी को पकड़ा गया। मामले में दो अज्ञात आरोपी भी हैं। उनके बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। सीसीटीवी फुटेज देखे गए हैं। आरोपी घर से भाग गए हैं। उनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

Trending Videos