सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   NHAI team will widen three flyovers

Agra News: तीन फ्लाईओवर होंगे चाैड़े, एनएचएआई की टीम कर रही ड्रोन सर्वे; गति के आधार पर तय होंगी लेन

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 08 Jun 2026 01:18 PM IST
विज्ञापन
सार

ड्रोन सर्वे के बाद हाल ही में टीम ने फ्लाईओवर के सर्विस रोड की चौड़ाई, अतिक्रमण, मकान-दुकान समेत अन्य की रिपोर्ट बनाई है। चौड़ीकरण के लिए कितनी जगह चाहिए, सर्विस रोड पर इसका क्या असर पड़ेगा।

NHAI team will widen three flyovers
वाटरवर्क्स फ्लाईओवर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) तीन फ्लाईओवर को चौड़ा करेगा। इसके लिए ड्रोन सर्वे किया जा रहा है। अंतिम रिपोर्ट बनने के बाद मुख्यालय भेजी जाएगी। मंजूरी मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। सर्विस रोड भी अतिक्रमणमुक्त होंगी। साथ ही वाहनों की गति के आधार पर लेन निर्धारित की जाएंगी।


वाटर वर्क्स, सुल्तानगंज पुलिया और भगवान टॉकीज पर बने फ्लाईओवर को चार की जगह छह लेन का किया जाएगा। चाैड़ीकरण के बाद डिवाइडर के निकट वाली फास्ट लेन, बीच में मीडियम लेन और किनारे स्लो लेन होगी। फास्ट लेन भारी वाहनों के लिए, मीडियम लेन औसत भारी वाहन, कार के लिए और स्लो लेन दोपहिया वाहनों के लिए निर्धारित होगी। इसके लिए एनएचएआई की टीम बीते साल से भौतिक रूप और ड्रोन से सर्वे कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएचएआई के घटना प्रबंधक दीपक खटाना ने बताया कि हाईवे छह लेन और फ्लाईओवर चार लेन का होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी होती है और जाम लगता है, इसलिए फ्लाईओवर छह लेन का करने की योजना है। ड्रोन सर्वे के बाद हाल ही में टीम ने फ्लाईओवर के सर्विस रोड की चौड़ाई, अतिक्रमण, मकान-दुकान समेत अन्य की रिपोर्ट बनाई है। चौड़ीकरण के लिए कितनी जगह चाहिए, सर्विस रोड पर इसका क्या असर पड़ेगा। ऐसे तमाम बिंदुओं पर टीम कार्य कर रही है। अंतिम रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाएगी और मंजूरी मिलते ही टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos


दुरुस्त की जा रहीं लाइटें
हाईवे और सर्विस रोड पर अतिरिक्त लाइट भी लगाई जा रही हैं। इससे रात में पर्याप्त रोशनी हो सकेगी। सर्विस रोड पर अतिक्रमण भी है। इससे कई बार जाम की स्थिति बनती है। इसे हटाने के लिए टीम बन गई है। अतिक्रमण हटने के बाद सर्विस रोड पर आवागमन बेहतर हो सकेगा।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed