{"_id":"6a22d746a6c87dbe8c0dcb85","slug":"video-silokhra-pond-will-be-developed-as-picnic-spot-in-gurugram-2026-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम का सिलोखरा जोहड़ जीर्णोद्धार के अंतिम चरण में, मछलियों के बाद अब फव्वारे लगेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम का सिलोखरा जोहड़ जीर्णोद्धार के अंतिम चरण में, मछलियों के बाद अब फव्वारे लगेंगे
गुरुग्राम के सिलोखरा गांव के जोहड़ (तालाब) के जीर्णोद्धार का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने तालाब के पारिस्थितिक संतुलन को बेहतर बनाने के लिए इसमें छोटी और बड़ी मछलियां छोड़ी हैं। अब तालाब में पानी में तैरने वाले फव्वारे लगाए जाने शेष हैं। करीब 30 वर्ष पहले सिलोखरा गांव में प्राकृतिक जोहड़ मौजूद था। बाद में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) द्वारा भूमि अधिग्रहण के बाद इसमें मलबा और मिट्टी भर दी गई थी। बाद में यह भूमि जीएमडीए को हस्तांतरित कर दी गई।
जीएमडीए ने एक निजी कंपनी की कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) योजना के तहत जोहड़ के विकास का कार्य शुरू कराया था। हालांकि, स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया था कि विकास कार्य के दौरान स्वीकृत नक्शे में बदलाव किया गया और इसके लिए आवश्यक मंजूरी नहीं ली गई। इस मामले को लेकर शिकायत राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) में पहुंची थी। एनजीटी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जीएमडीए को जोहड़ का पुनः जीर्णोद्धार करने के निर्देश दिए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।