फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Campaign to reorganize and strengthen the Congress launched.

Gurugram News: कांग्रेस का पुनर्गठन व सुदृढ़ीकरण अभियान शुरू

Wed, 12 Aug 2026 10:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
Campaign to reorganize and strengthen the Congress launched.
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित अपने जिला कार्यालय पर कांग्रेस संगठन के पुनगर्ठन व सुदृढ़ीकरण की प्रक्रिया बुधवार को शुरू हुई। उत्तर प्रदेश संगठन सृजन अभियान के पर्यवेक्षक व आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक शेख मस्तान वली ने अभियान की औपचारिक शुरुआत की। उन्होंने कहा कि संगठन सृजन अभियान कांग्रेस के संगठन को नए सिरे से मजबूत करने का महत्वपूर्ण अभियान है। कांग्रेस का वास्तविक संगठन उसके कार्यकर्ता हैं और पार्टी का उद्देश्य ऐसे समर्पित व सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन में आगे लाना है जो जनता के बीच रहकर कांग्रेस की विचारधारा और जनहित के मुद्दों के लिए निरंतर संघर्ष कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि संगठन सृजन अभियान को लेकर जनपद के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। संगठन को जिला, गांव, वार्ड, ब्लॉक और बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए पूरी गंभीरता के साथ कार्य किया जाएगा। इस मौके पर सतीश शर्मा, विनीत त्यागी, राघव सिंह, मुकेश शर्मा, धर्म सिंह, नीरज लोहिया आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed