{"_id":"6a32ef7440397bfec104bc8a","slug":"center-market-business-affected-by-closure-of-the-cut-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-91704-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कट बंद होने से सेंटर मार्केट का कारोबार प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कट बंद होने से सेंटर मार्केट का कारोबार प्रभावित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
व्यापारियों ने दोबारा खोलने की उठाई मांग
मार्केट संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। ओल्ड रेलवे रोड और न्यू रेलवे रोड के बीच स्थित सेंटर मार्केट के व्यापारी आज कल काफी परेशानी का सामना कर रहे हैं। बाजार के निकट ओल्ड रेलवे रोड पर बंद किए गए कट को बंद करने के कारण मार्केट के व्यापारियों को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है। इस संबंध में सेंटर मार्केट संघ की ओर से स्थानीय विधायक, पुलिस आयुक्त तथा डीसीपी ट्रैफिक को पत्र भेजकर जल्द कार्रवाई की मांग की गई है।
मार्केट संवाद के दौरान व्यापारियों ने बताया कि कट बंद होने के बाद बाजार में ग्राहकों की आवाजाही में उल्लेखनीय कमी आई है, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। सेंटर मार्केट में इलेक्ट्रॉनिक्स, हैंडलूम, फर्नीचर, ज्वेलरी और ऑप्टिकल सहित 1000 से अधिक दुकानें संचालित हैं और बड़ी संख्या में लोग यहां खरीदारी के लिए आते हैं।
जानकारी के अनुसार कुछ समय पहले पुलिस प्रशासन ने ओल्ड रेलवे रोड से जैकबपुरा के मुख्य मार्ग चौधरी मनोहर सिंह आजाद मार्ग पर बैरिकेड लगाकर कट को बंद कर दिया था। इसके बाद से बाजार तक पहुंचने में लोगों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। व्यापारियों का आरोप है कि इसका सीधा असर उनके कारोबार पर पड़ा है और कई दुकानदार आर्थिक नुकसान झेल रहे हैं।
विज्ञापन
व्यापारियों ने बताया कि यह मार्ग श्री गुरु रविदास मंदिर से शुरू होकर सेंट क्रिस्पिन सीनियर सेकेंडरी स्कूल तक जाता है। कट बंद होने से दोपहिया वाहन चालकों, स्कूली बच्चों, अभिभावकों और श्रद्धालुओं को कबीर भवन चौक से होकर लंबा चक्कर लगाना पड़ता है, जहां रोजाना भारी यातायात जाम की समस्या बनी रहती है।
पहले लोग सीधे बाजार तक पहुंच जाते थे, लेकिन अब लंबा चक्कर लगाने के कारण कई ग्राहक आने से बचते हैं। -दीपक आजाद, अध्यक्ष
कट बंद होने के कारण कारोबार प्रभावित हुआ है। इसे दोबारा खोलना चाहिए। -मुकेश राज, सचिव
श्रद्धालुओं, छात्रों और अभिभावकों को अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ रही है। -रमेश कालरा
कट बंद होने से पार्किंग तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया है। यदि कट खोला जाए तो बाजार और पार्किंग दोनों का बेहतर उपयोग हो सकेगा। -दीपक, व्यापारी