{"_id":"6a32efc863ad08094f01c6f1","slug":"preparations-underway-to-launch-the-solar-technician-trade-at-the-iti-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-91708-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: आईटीआई में सोलर टेक्नीशियन ट्रेड शुरू करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: आईटीआई में सोलर टेक्नीशियन ट्रेड शुरू करने की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो
रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से पहल, अंतिम तिथि 30 जून तक बढ़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। सोहना स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में नए सत्र से सोलर टेक्निशियन ट्रेड शुरू करने की तैयारी है। इसमें कुल 20 सीटें होंगी। आवेदन की आखिरी तारीख 15 जून से बढ़ाकर 30 जून कर दी गई है।
संस्थान के प्रबंधन के अनुसार देशभर में सौर ऊर्जा परियोजनाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। घरों, व्यावसायिक और औद्योगिक इकाइयों में सोलर पैनल लगाने का चलन बढ़ा है। ऐसे में प्रशिक्षित सोलर टेक्नीशियनों की मांग भी लगातार बढ़ी है। इसी जरूरत को देखते हुए आईटीआई में यह ट्रेड शुरू किया गया है। वहीं ट्रेड के संचालन के लिए आवश्यक आधुनिक उपकरण और प्रशिक्षण सामग्री भी मंगवाई जा रही है। विद्यार्थियों को जरूरतों के हिसाब से प्रशिक्षण दिया जाएगा जिससे वे प्रशिक्षण के बाद स्वरोजगार शुरू करने के साथ-साथ निजी कंपनियों में भी रोजगार पा सकें।
-- -- -- -- -- -- -- -
संस्थान द्वारा इस दाखिला सत्र से सोलर टेक्नीशियन व्यवसाय की एक यूनिट के तहत दाखिले की मांग प्रस्तावित थी लेकिन इस व्यवसाय के दाखिले के लिए सीट रिलीज करने के लिए अभी अधिकारिक सूचना नहीं प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
-ब्रिजेश, वर्ग अनुदेशक, आईटीआई सोहना