सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Deadline for submitting student records has passed; details for 130 students are still pDeadline for submitting student records has passed; details for 130 students are still pending.ending.

Gurugram News: विद्यार्थियों का रिकॉर्ड जमा करने का आखिरी दिन खत्म, 130 की जानकारी अब भी बाकी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Deadline for submitting student records has passed; details for 130 students are still pDeadline for submitting student records has passed; details for 130 students are still pending.ending.
विज्ञापन
आरटीई के तहत हुए दाखिले का रिकॉर्ड अपडेट करने के थे निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्रााम। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी कई स्कूलों ने विद्यार्थियों का रिकॉर्ड पोर्टल पर अपडेट नहीं किया है। बुधवार को जानकारी अपडेट करने का आखिरी दिन था। मौलिक शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी रिपोर्ट में सामने आया है कि जिले में आरटीई के तहत आवंटित 808 विद्यार्थियों में से 130 विद्यार्थियों की दाखिले की स्थिति के बारे में जानकारी अब भी लंबित है।

विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब तक 678 विद्यार्थियों का सत्यापन पूरा किया जा चुका है। इसके साथ ही आरटीई दाखिला प्रक्रिया करीब 83.91 प्रतिशत पूरी हो चुकी है। हालांकि अब भी काफी संख्या में विद्यार्थियों की जानकारी पोर्टल पर अपडेट होना बाकी है। निदेशालय ने सभी निजी मान्यता प्राप्त स्कूलों को 17 जून तक आरटीई एडमिशन ट्रैकिंग पोर्टल पर आवंटित विद्यार्थियों की स्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए थे। स्कूलों को प्रत्येक विद्यार्थी का दाखिला स्वीकार करने या किसी कारण से अस्वीकार करने की जानकारी पोर्टल पर दर्ज करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा विभाग का कहना है कि आरटीई के तहत दाखिला प्रक्रिया में देरी से विद्यार्थियों और अभिभावकों को परेशानी हो सकती है। इससे पहले भी स्कूलों को कई बार रिकॉर्ड अपडेट करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन कई स्कूलों ने अब तक लंबित मामलों को पूरा नहीं किया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि 17 जून के बाद स्कूलों को अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा। अंतिम तिथि तक जानकारी अपडेट नहीं करने वाले स्कूलों पर नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed