सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Challan presented in court against three people including District Food and Supply Department Controller

Gurugram News: जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग नियंत्रक समेत तीन के खिलाफ अदालत में चालान पेश

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Challan presented in court against three people including District Food and Supply Department Controller
विज्ञापन
गुरुग्राम। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने डिपो बंद न करने की एवज में ली गई रिश्वत के मामले में जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के नियंत्रक समेत तीन के खिलाफ चालान अदालत में पेश किया गया है। ब्यूरो की तरफ से तत्कालीन जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक अनिल कुमार, तत्कालीन सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी विजय कुमार और निरीक्षक प्रेम पूरण के खिलाफ चालान दिया गया है। इस मामले में पिछले साल 16 अप्रैल को मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता रूपेश कुमार ने ब्यूरो को दी शिकायत में बताया था कि उनके डिपो को बंद न करने के बदले में रिश्वत की मांग गई थी। रिश्वत के तौर पर आरोपियों ने एक कीमती घड़ी, मोबाइल और 35 हजार रुपये फोन-पे यूपीआई के माध्यम से अपने खाते में ट्रांसफर करवाए थे। ब्यूरो ने मामले की जांच करते हुए पिछले साल दिसंबर में तत्कालीन जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक अनिल कुमार को गिरफ्तार किया था। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed