सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Around 100 structures, both large and small, were removed in an operation that lasted 8-9 hours.

Gurugram News: अतिक्रमण पर प्रहार...35 फीट से 66 फीट चौड़ी हुई सड़क

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 04:23 PM IST
विज्ञापन
Around 100 structures, both large and small, were removed in an operation that lasted 8-9 hours.
विज्ञापन
फर्रुखनगर में चला पीड़ा, 8-9 घंटे चली कार्रवाई में 100 छोटे-बड़े ढांचे हटाए
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। डाबोदा मोड से बस अड्डे तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान प्रशासन और जनता की साझेदारी का उदाहरण बन गया। करीब 1.5 किलोमीटर लंबे हिस्से में पांच दिन तक रोज 8-9 घंटे चली कार्रवाई में लगभग 100 छोटे-बड़े ढांचे हटाए गए।
यह सड़क कई जगहों पर केवल 35 से 40 फीट चौड़ी थी, जबकि राजस्व रिकॉर्ड में इसकी चौड़ाई 60 से 66 फीट दर्ज है। बढ़ते ट्रैफिक और रोजाना लगने वाले जाम से लोग परेशान थे। सीमांकन के बाद प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की। एक माह पहले नोडल अधिकारी ने निरीक्षण कर लोगों से सहयोग की अपील की थी। सीमांकन के दौरान कुछ लोगों ने आपत्ति जताई, लेकिन मौके पर दोबारा नाप-तौल कर शंकाएं दूर की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्यूटी मजिस्ट्रेट आरएस बाठ ने संवाद कर भरोसा दिलाया कि कार्रवाई रिकॉर्ड के अनुसार होगी। इसके बाद अधिकांश दुकानदारों और मकान मालिकों ने स्वेच्छा से सामान निकाल लिया। नगर परिषद, राजस्व विभाग, पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की टीमें मौजूद रहीं। एसएचओ सहित करीब 100 पुलिसकर्मी रोजाना तैनात रहें। दो जेसीबी और एक पोकलेन मशीन से अतिक्रमण हटाया गया। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण रही।
अभियान में करीब 100 संरचनाएं हटाई गईं, जिनमें 9 स्टॉल और लगभग 30 स्टोर शामिल हैं। करीब 35 फीट अतिरिक्त चौड़ाई को अतिक्रमणमुक्त किया गया। नगर परिषद की ओर से सड़क का लगभग 7 करोड़ रुपए की लागत से 10 माह में विकास किया जाएगा। इसमें चौड़ी लेन, फुटपाथ और ग्रीन वर्ज विकसित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed