सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Police arrested the accused who gave false information about a bomb being planted

बम की धमकी निकली झूठी: प्रेमिका साक्षात्कार न दे पाए, इसलिए भेजा ईमेल; आरोपी ने लंदन से की है वकालत

Anuj Kumar अनुज कुमार
Updated Wed, 25 Feb 2026 04:22 PM IST
Police arrested the accused who gave false information about a bomb being planted
डीएलएफ होराइजन बिल्डिंग सेक्टर-43 की बम रखा होने की झूठी सूचना देने वाला एक आरोपी सेक्टर-31 से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 24 फरवरी को अपनी प्रेमिका का साक्षात्कार न होने देने के लिए इमारत में बम रखा होने की ईमेल कंपनी को भेजी थी। ईमेल के आईपी एड्रेस के माध्यम से पुलिस आरोपी तक पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कोलकाता (पश्चिम बंगाल) के बालीगंज निवासी अनिकेत पॉल (29) के रूप में हुई है और वह डीएलएफ क्षेत्र में किराये पर रहता है। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि उसने लंदन से एलएलएम की पढ़ाई की हुई है। वह वर्तमान में गुरुग्राम में एक निजी कंपनी में कानूनी मामले देखता है। आरोपी अनिकेत पॉल का उसकी प्रेमिका से मनमुटाव चल रहा है। उसकी प्रेमिका 24 फरवरी को डीएलएफ होराइजन सेंटर सेक्टर-43 स्थित एक एक कंपनी में साक्षात्कार देने के लिए जाने वाली थी। वह साक्षात्कार न दे पाए, इसलिए आरोपी अनिकेत पॉल ने डीएलएफ होराइजन सेंटर की ईमेल आईडी ढूंढकर उसमें बम होने की मेल भेजी थी। क्योंकि बम की सूचना होने पर इमारत में डर का माहौल हो जाएगा और उसकी प्रेमिका कंपनी में साक्षात्कार नहीं दे पाएगी। पुलिस के अनुसार 24 फरवरी की सुबह करीब 9.15 बजे द कॉर्पोरेट एज कंपनी के ईमेल पर इमारत में बम रखा होने की मेल आई थी। पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई तो पुलिस ने डॉग स्क्वॉड टीम, फायरबिग्रेड व एचडीआरएफ की टीम को बुलाकर इमारत का निरीक्षण करवाया। पुलिस ने इमारत को खाली करवाया और कई घंटों तक तलाशी अभियान चलाया। इमारत से कोई बम या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इमारत की सिक्योरिटी एजेंसी की शिकायत पर सुशांतलोक थाने में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अनिकेत पॉल और कंपनी में साक्षात्कार देने वाली युवती करीब डेढ़ साल से संपर्क में है। कुछ समय पहले दोनों में मनमुटाव हो गया था, हालांकि अनिकेत पॉल का प्यार एकतरफा हो चुका था। वह अपनी प्रेमिका को वापस पाना चाहता है। अनिकेत पॉल ने सोचा कि अगर उसकी प्रेमिका का साक्षात्कार स्थगित या रद्द हो जाएगा, तो वह परेशान होकर उससे संपर्क करेगी। इससे उनका रिश्ता सुधारने का मौका मिलेगा। इसी सोच के तहत उसने कंपनी के ऑफिस को टारगेट कर बम की झूठी सूचना ईमेल से भेजी। लड़की की ओर से काेई शिकायत नहीं आई है। लड़की के बयान दर्ज किए जाएंगे। आरोपी अनिकेत पॉल के मोबाइल व एक डिवाइस को बरामद किया है। साइबर टीम मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। आगामी कार्रवाई के लिए आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। - विकास कौशिक, सहायक पुलिस आयुक्त डीएलएफ, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

पिंगलवाड़ा में पर्यावरण जागरूकता शताब्दी मनाने का ऐलान

25 Feb 2026

Video: बरेली में पति की हत्यारोपी महिला और उसकी बेटी भेजी गई जेल

25 Feb 2026

Bareilly News: एसएसपी तक पहुंची शिकायत तो हटा अवैध वाहन स्टैंड, आठ टेंपो सीज, 27 का चालान

25 Feb 2026

होली-रमजान त्योहारों को लेकर पीआरवी की हुई बैठक

25 Feb 2026

फरेंदा में चल रहा था स्पा सेंटर....तीन युवतियां एक युवक पकड़ा

25 Feb 2026
विज्ञापन

58 गर्भवती का जांच आठ उच्च जोखिम चिन्हित

25 Feb 2026

अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

25 Feb 2026
विज्ञापन

लखनऊ में चीत्कारों के बीच हुआ मानवेंद्र का अंतिम संस्कार, भतीजे ने दी मुखाग्नि

25 Feb 2026

VIDEO: काशी की अनोखी शादी... विदेशी जोड़े ने गंगा की लहरों के बीच रचाई शादी

25 Feb 2026

फगवाड़ा की सीआरपी कॉलोनी में नगर निगम की कार्रवाई को लेकर विवाद

25 Feb 2026

मक्खू में फिरोजपुर फीडर कैनाल के नवीनीकरण का आज मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

हिसार के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पर GST व इनकम टैक्स टीम की रेड

25 Feb 2026

16 मार्च को तरनतारन की हरिके मंडी में होगा फैडरेशन आफ आढ़ती एसोसिएशन का जनरल इजलास

25 Feb 2026

लखनऊ में मानवेंद्र सिंह का शव पहुंचा घर तो मची चीख पुकार

25 Feb 2026

Una: बंगाणा क्षेत्र में धुंध कर रही परेशान, दिसंबर जैसा बना हुई है मौसम

25 Feb 2026

फगवाड़ा में वकीलों ने 27 फरवरी तक की हड़ताल

25 Feb 2026

अंबाला में हाईवे किनारे खंडहर में मिला युवक का शव, तीन बहनों का था इकलौता भाई

25 Feb 2026

फगवाड़ा में ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान के लिए अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार न्याय परिषद के सदस्य एसपी से मिले

25 Feb 2026

झारखंड में एयर एंबुलेंस हादसे में अमृतसर के कैप्टन स्वराज सिंह की मौत से शोक की लहर

25 Feb 2026

छत्तीसगढ़: आस्था और संस्कृति का संगम, कोंडागांव का 700 साल पुराना ऐतिहासिक मेला शुरू

25 Feb 2026

प्रसिद्ध पंजाबी गायक मलकीत सिंह सचखंड श्री दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

25 Feb 2026

मेरी रसोई योजना से 40 लाख परिवारों को मिलेगा लाभ : कुलदीप धालीवाल

25 Feb 2026

जीरा में बाबा बंदा सिंह बहादुर किसान मजदूर संगठन की बैठक आयोजित

लुधियाना में गहरी धुंध के कारण वाहन चालकों को परेशानी

25 Feb 2026

Ujjain: फाल्गुन नवमी पर महाकाल दरबार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, भस्म आरती में गूंजा जयघोष

25 Feb 2026

जालौन: फौजी के घर डकैती का खुलासा, महिला समेत छह गिरफ्तार

24 Feb 2026

चित्रकूट: चलती ट्रेन से मोबाइल छीनने के बाद कूदा बदमाश, छात्रा भी कूदी, घायल

24 Feb 2026

सेंट्रल स्टेशन से दो साल की बच्ची चुराई, जीआरपी और आरपीएफ की टीमों ने सवा तीन घंटे में खोज निकाला

24 Feb 2026

VIDEO: बरसाना में लड्डू मार होली का उल्लास, सुरक्षा रही चाक-चाैबंद; जानें क्या बोले अधिकारी

24 Feb 2026

VIDEO: गोवर्धन में होटल मालिक और ग्राहकों में हुई मारपीट, वीडियो वायरल

24 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed