{"_id":"69a5991fb4244e16d400565d","slug":"city-security-will-increase-traffic-violations-will-be-fined-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-81198-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: शहर की और बढ़ेगी सुरक्षा, यातायात उल्लंघन पर होंगे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: शहर की और बढ़ेगी सुरक्षा, यातायात उल्लंघन पर होंगे चालान
विज्ञापन
विज्ञापन
400 सीसीटीवी कैमरे लगाने को लेकर लगाए जा रहे पोल
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) वाले एआई से लैस कैमरे लगवाने का कार्य शुरू कर दिया है। जीएमडीए द्वारा शहर की प्रमुख सड़कों पर 400 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसमें अधिकांश कैमरे यातायात उल्लंघन पर निगरानी रखने से संबंधित हैं। इसके लिए चयनित सड़कों पर पोल लगाने का काम शुरू हो गया है।
जीएमडीए ने शहर में यातायात प्रबंधन को और मजबूत करने जा रहा है। जीएमडीए के अनुसार, ओल्ड शहर के सभी चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों की मदद से रेड लाइट जंप, जेब्रा क्रॉसिंग, गलत दिशा में ड्राइविंग, ट्रिपल राइडिंग, नंबर प्लेट, हेलमेट या सीट बेल्ट नहीं लगाने जैसे यातायात उल्लंघन पर ई-चालान जारी किए जाते हैं। जीएमडीए अब इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) के तहत इन सड़कों पर 400 सीसीटीवी कैमरे लगाने जा रहा है। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड सीएसआर के तहत 400 कैमरे लगवा रही है। अभी कई सड़कों पर यातायात उल्लंघन वाले कैमरे नहीं हैं। योजना के अनुसार, एसपीआर (गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन), ओल्ड दिल्ली रोड, एमजी रोड और साइबर सिटी से गोल्फ कोर्स रोड के 23 जंक्शनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना है।
जीएमडीए की सीसीटीवी परियोजना के प्रथम चरण 218 जंक्शनों पर करीब 1200 कैमरे लगे हैं। योजना के अनुसार, इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) वाले 400 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इसमें रेड लाइट उल्लंघन डिटेक्शन सिस्टम (आरएलवीडीएस), स्पीड उल्लंघन डिटेक्शन सिस्टम (एसवीडीएस), स्वचालित नंबर प्लेट (एएनपीआर), हेलमेट डिटेक्शन, गलत साइड ड्राइविंग डिटेक्शन प्रमुख है। यातायात निगरानी के लिए जीएमडीए कमांड और नियंत्रण केंद्र के साथ एकीकरण किया जाएगा। जीएमडीए के एसडीओ मनोज बताया कि सीसीटीवी लगाने के लिए पोल लगाने का काम कराया जा रहा है। ओल्ड दिल्ली रोड व एमजी रोड पर काम चल रहा है।
Trending Videos