{"_id":"6a1f3421b4e03e56ab0ec148","slug":"csc-olympiad-70-students-get-a-chance-to-win-scholarships-and-exciting-prizes-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-90018-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएससी ओलंपियाड 7.0: विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति और आकर्षक पुरस्कार जीतने का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएससी ओलंपियाड 7.0: विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति और आकर्षक पुरस्कार जीतने का मौका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सीएससी ओलंपियाड 7.0 के माध्यम से देशभर के विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान किया जाएगा। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेकर विद्यार्थी छात्रवृत्ति, पदक और प्रमाण पत्र सहित अनेक आकर्षक पुरस्कार प्राप्त कर सकते हैं। सीएससी के जिला प्रबंधक विकास पुनिया ने बताया कि ओलंपियाड में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 30 हजार रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 20 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 10 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। वहीं राष्ट्रीय विद्यालय पुरस्कार के अंतर्गत प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालय को 1 लाख रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालय को 75 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालय को 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए विद्यार्थी और अभिभावक अपने निकटतम सीएससी केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।
Trending Videos