फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Debate intensifies on social media regarding the alleged minor shooters killed in the encounter.

Gurugram News: एनकाउंटर में मारे गए नाबालिग कथित शूटरों को लेकर सोशल मीडिया पर बहस तेज

Sat, 11 Jul 2026 07:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
Debate intensifies on social media regarding the alleged minor shooters killed in the encounter.
- जेवलिन खिलाड़ी आर्यन की फोटो और उपलब्धियों के साथ लोग उठा रहे सवाल, वहीं पुलिस कार्रवाई के समर्थन में भी पोस्ट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सुशांत लोक ए ब्लॉक में रहने वाले विशाल बेरी के घर के बाहर हुए एनकाउंटर में मारे गए दो नाबालिग कथित शूटरों को लेकर सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। व्हाट्सएप ग्रुप समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग लगातार इस मामले को लेकर अपनी राय साझा कर रहे हैं। कुछ लोग एनकाउंटर को पुलिस की सख्त कार्रवाई बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग नाबालिगों की मौत को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
आर्यन की खेल उपलब्धियों की हो रही चर्चा-
सोशल मीडिया पर रोहतक के बालोठ निवासी 17 वर्षीय आर्यन की खेल प्रतिभा को लेकर भी चर्चा चल रही है। लोग उसकी जेवलिन थ्रो की प्रैक्टिस करते हुए तस्वीरें और प्रतियोगिता में जीते गए गोल्ड मेडल के प्रमाण पत्र साझा कर रहे हैं। कई पोस्ट में सवाल उठाए जा रहे हैं कि यदि कोई प्रतिभाशाली खिलाड़ी गलत संगत में चला गया तो क्या उसे दूसरा मौका नहीं मिलना चाहिए। लोगों का कहना है कि आर्यन के खिलाफ पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं था।
विज्ञापन

पुलिस कार्रवाई के समर्थन में भी लोग-
वहीं, कई लोग सोशल मीडिया पर पुलिस की कार्रवाई का समर्थन भी कर रहे हैं। उनका कहना है कि कारोबारियों से अवैध वसूली और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस को सख्त कदम उठाने की जरूरत है। लोगों ने युवाओं को गलत संगत से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा कि अपराध की राह पर जाने का परिणाम गंभीर हो सकता है। सोशल मीडिया पर चल रही इस बहस में एक ओर जहां पुलिस कार्रवाई को लेकर समर्थन और विरोध के स्वर सामने आ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर आर्यन की खेल उपलब्धियों को लेकर भी लोग अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed