सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Dissatisfaction expressed over the absence of CCTV and boundary wall

Gurugram News: सीसीटीवी और बाउंड्री वॉल न होने पर जताई नाराजगी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
Dissatisfaction expressed over the absence of CCTV and boundary wall
विज्ञापन
22 डी सोसाइटी के लोग बोले- आए दिन हो रही चोरी, सुरक्षा व्यवस्था कमजोर
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

यमुना सिटी। यमुना सिटी स्थित 22डी सोसाइटी में सुरक्षा व्यवस्था की कमी अब लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनती जा रही है। सोसाइटी निवासियों का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था सही न होने के कारण यहां कई बार चोरियां हो चुकी हैं, जिससे लोगों में डर और असुरक्षा है।



निवासियों का कहना है कि सोसाइटी में अभी तक पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। इस वजह से बाहरी लोगों की आवाजाही पर सही तरीके से निगरानी नहीं हो पाती। वहीं, बाउंड्री वॉल का निर्माण भी अब तक पूरा नहीं हो पाया। लोगों ने बताया कि इस संबंध में संबंधित अधिकारियों और विभागों को शिकायत दी जा चुकी है। उन्होंने जल्द से जल्द समस्याओं को खत्म करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
सोसाइटी में कैमरे न होने और बाउंड्री वॉल अधूरी होने से सुरक्षा व्यवस्था कमजोर है। संबंधित अधिकारियों का कहना है कि समस्याओं का समाधान जल्द किया जाएगा। राकेश त्रिपाठी, निवासी
विज्ञापन

सोसाइटी में आए दिन चोरियां हो रहीं हैं। बाउंड्री वॉल सिर्फ 3-3.5 फीट की बनाई गई, जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था बिगड़ी है। किशोर चंद, निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed