{"_id":"6a313826262274697204e6f7","slug":"disseminating-information-about-sir-to-all-sections-is-the-collective-responsibility-of-the-departments-sonu-bhatt-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-91606-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईआर की जानकारी सभी वर्ग तक पहुंचाना विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी : सोनू भट्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईआर की जानकारी सभी वर्ग तक पहुंचाना विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी : सोनू भट्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अतिरिक्त उपायुक्त ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर अधिकारियों के साथ ली बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अतिरिक्त उपायुक्त सोनू भट्ट ने मंगलवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। एडीसी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की जानकारी समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना सभी विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी है।
बैठक में एडीसी ने श्रम विभाग को औद्योगिक क्षेत्रों, श्रमिक बस्तियों और प्रवासी श्रमिकों तक अभियान की जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए। निर्माण स्थलों पर कार्यरत श्रमिकों को जागरूक करने के लिए डीटीपी विभाग और बिल्डरों के सहयोग से विशेष गतिविधियां संचालित करने को कहा गया। खेल विभाग को खेल नर्सरियों, स्टेडियमों और खेल परिसरों में फ्लेक्स तथा सूचना सामग्री प्रदर्शित कर खिलाड़ियों और युवाओं को जागरूक करने के निर्देश दिए गए। वहीं बैंकिंग संस्थानों में अधिक से अधिक लोगों तक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रचार सामग्री लगाने को कहा गया।
एडीसी ने जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को ग्राम सभाओं के माध्यम और निकाय अधिकारियों को पार्षदों के साथ बैठकें आयोजित कर अभियान की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के निर्देश दिए। शिक्षा विभाग को विद्यालयों की प्रार्थना सभाओं में अभियान की जानकारी देने, वाद-विवाद एवं अन्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने को कहा गया। एडीसी सोनू भट्ट ने सभी विभागों को एक-एक स्वीप नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश भी दिए। ये अधिकारी विभागीय गतिविधियों की जानकारी और साक्ष्य निर्वाचन विभाग के साथ साझा करेंगे तथा आवश्यक समन्वय सुनिश्चित करेंगे। बैठक में नगर निगम गुरुग्राम के संयुक्त आयुक्त डॉ. नरेश, जिला शिक्षा अधिकारी कैप्टन इंदु बोकन, डीडीए अनिल तंवर, डीडीपीओ नवनीत कौर, एलडीएम विनोद बजाज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
पौधरोपण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश
एडीसी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अपने-अपने विभागों के माध्यम से पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएं।
-- -- -- -- -- -- -
मतदाता सूची में नाम जरूर जांचें : वर्धन यादव
गुरुग्राम। जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के अध्यक्ष वर्धन यादव ने नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम सुनिश्चित करने और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत नागरिक का वोट है। इसलिए प्रत्येक पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में सही रूप से दर्ज होना बेहद जरूरी है।जनता की सुविधा के लिए वर्धन यादव ने एक विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। उन्होंने कहा कि जिन नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, नाम में संशोधन करवाने, नया आवेदन करने या वोटर आईडी से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, वे हेल्पलाइन नंबर 9599339697 पर संपर्क कर सकते हैं। ब्यूरो