सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   District players leave for state level cadet judo competition

Gurugram News: राज्य स्तरीय कैडेट जूडो प्रतियोगिता के लिए जिले के खिलाड़ी हुए रवाना

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
District players leave for state level cadet judo competition
विज्ञापन
गुरुग्राम। राज्य स्तरीय कैडेट जूडो प्रतियोगिता के लिए जिले के खिलाड़ी शुक्रवार को रवाना हुए है। प्रतियोगिता 7 जून को भिवानी में आयोजित की जाएगी जिसमें जिले से 23 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। बालिका वर्ग के 40 किलोग्राम भार वर्ग में कृतिका और करीना, 44 किलोग्राम में राधिका और परी कुमारी, 48 किलोग्राम में यंशिका और प्रार्थना, 52 किलोग्राम में आरुषि और भूमिका, 57 किलोग्राम में महक, 63 किलोग्राम में यशिका सिंह (केवीएस) तथा 70 किलोग्राम में खुशी वर्मा का चयन किया गया है। वहीं, बालक वर्ग के 50 किलोग्राम में लक्ष्मण और एकांश, 55 किलोग्राम में मोहित और लोकेश, 60 किलोग्राम में वीर और कल्प, 66 किलोग्राम में जिहान दहिया और कुणाल, 73 किलोग्राम में गौरव, 81 किलोग्राम में लोकेश और यशोवर्धन तथा 90 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में तनिष धामा को टीम में स्थान मिला है। जिला जूडो संघ के महासचिव महेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी तैयार है। सभी खिलाड़ियों का एक ही लक्ष्य है केवल स्वर्ण पदक जीतना। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ी 10 से 13 जून तक चंडीगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed