सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   District players shine on the chess board, 235 participants show their strength

Gurugram News: शतरंज की बिसात पर चमके जिले के खिलाड़ी, 235 प्रतिभागियों ने दिखाया दम

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
District players shine on the chess board, 235 participants show their strength
विज्ञापन
बालिका वर्ग में नित्य, आध्या और अरना ने मारी बाजी


विहान चौधरी और आरोही बंसल बने यंगेस्ट प्लेयर



संवाद न्यूज एजेंसी

नोएडा। शुक्रवार को आयोजित जनपद स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों और संस्थानों के 235 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिलाधिकारी मेधा रूपम ने किया। इस दौरान अंडर-7, अंडर-9, अंडर-11 और अंडर-15 वर्ग में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कहा कि शतरंज केवल खेल नहीं बल्कि मानसिक विकास, धैर्य और रणनीतिक सोच को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली, रामाज्ञा स्कूल के डायरेक्टर आरके केसरी, स्पोर्ट्स विभाग के संदीप शर्मा और गौतमबुद्धनगर चेस संगठन के सचिव अतुल निगम, रामाज्ञा स्कूल सेक्टर-50 की प्रिंसिपल रीना सिंह मौजूद रहीं। प्रतियोगिता में विहान चौधरी को यंगेस्ट बॉय चेस प्लेयर और आरोही बंसल को यंगेस्ट गर्ल चेस प्लेयर चुना गया।



इन खिलाड़ियों ने मारी बाजी....

अंडर-7 बालक वर्ग : डीएवी पब्लिक स्कूल के आरव राणा प्रथम, आरएसजे स्कूल के अरीब गुप्ता दूसरे और रामाज्ञा स्कूल नोएडा एक्सटेंशन के अरज बजाज तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में एमिटी इंटरनेशनल स्कूल की नित्य डेंबला प्रथम, जेपी पब्लिक स्कूल की आध्या बिष्ट द्वितीय और द श्रीराम मिलेनियम स्कूल की अरना चौहान तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-9 बालक वर्ग : एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के अव्यान चौधरी विजेता बने। वहीं बालिका वर्ग में एमिटी इंटरनेशनल स्कूल की अनीशा शर्मा ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

अंडर-11 वर्ग : रामाज्ञा स्कूल के गर्वित जैन और डीपीएस नोएडा की श्रेयोवी सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया। अंडर-15 वर्ग : बाल भारती पब्लिक स्कूल के विवान पुरी और जेपी पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा की ताशी गोयल विजेता रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed