{"_id":"69d6b59e9716e203df0fce5c","slug":"district-team-shines-in-spain-becomes-champion-in-under-12-football-competition-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-84386-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: स्पेन में जिले की टीम का जलवा, अंडर-12 फुटबॉल प्रतियोगिता में बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: स्पेन में जिले की टीम का जलवा, अंडर-12 फुटबॉल प्रतियोगिता में बनी चैंपियन
विज्ञापन
स्पेन में आयोजित क्लबों के बीच हुई ओपन फुटबॉल प्रतियोगिता अंडर -12 की विजेता टीम कांशिएंट स्पोर
- फोटो : Archive
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। स्पेन में ओपन फुटबॉल प्रतियोगिता में जिले की कांशिएंट स्पोर्ट्स टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-12 वर्ग का खिताब अपने नाम किया। फाइनल में टीम ने ब्राजील की मजबूत टीम को 3-0 से हराकर दमदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही गुरुग्राम के युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
कोच कृति जैन गुप्ता ने बताया कि टीम की इस सफलता से जिले के फुटबॉल खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों की टीमों के बीच मुकाबले खेले गए, जिनमें यूरोप के कई देशों की टीमें शामिल हुईं। यूरोपीय टीमों से नई तकनीक और खेल शैली सीखने का मौका मिला, जिससे उनके खेल में और निखार आएगा। वहीं, इस प्रतियोगिता में भारत की अंडर-14 टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। गुरुग्राम के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है और अन्य युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरित किया है।
Trending Videos