सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   doctor faces serious allegations of hitting young man with his car in Wave City

गाजियाबाद: डॉक्टर पर युवक को कार से कुचलने का आरोप, घायल की बहन न्याय के लिए दर-दर भटक रही

अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद) Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 12 Jun 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
सार

मसूरी वेव सिटी में डॉक्टर पर कार से युवक को कुचलने का आरोप लगा है। टांग में फ्रैक्चर के बावजूद पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। वहीं दूसरी तरफ बहन न्याय मांग कर रही है।

doctor faces serious allegations of hitting young man with his car in Wave City
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

वेव सिटी थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास एक चिकित्सक पर युवक को अपनी कार से टक्कर मारने का गंभीर आरोप लगा है। इस हादसे में पीड़ित युवक की टांग में फ्रैक्चर हो गया। पीड़ित की बड़ी बहन का आरोप है कि घटना की सूचना पुलिस को देने के बावजूद अब तक आरोपी चिकित्सक के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।



प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना शाहपुर बम्हैटा क्षेत्र की बताई जा रही है। हादसे का शिकार हुआ युवक अंकित 22 पुत्र अरविन्द कुमार पांडे निवासी सर्वेंट क्वार्टर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हैटा वेव सिटी है। घायल अंकित की मां मीरा पांडे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संविदा सफाई कर्मी हैं, अंकित मजदूरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास जा रहे अंकित को शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे चिकित्सक ने अपनी फोर्ड कार से टक्कर मारकर अंकित को गम्भीर रूप से घायल दिया, टक्कर लगने से उसकी टांग में फ्रैक्चर हो गया। 
विज्ञापन


घटना के बाद से पीड़ित की बड़ी बहन वर्षा अपने घायल भाई को न्याय दिलाने के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। वर्षा का आरोप है कि पुलिस को 112 पर सूचना देने के बावजूद किसी भी पुलिसकर्मी ने पीड़ित परिवार की मदद नहीं की। हद तो तब हो गई जब घायल अंकित का मेडिकल कराने के लिए भी कोई पुलिसकर्मी साथ नहीं गया और महिला को अकेले ही अपने भाई को लेकर जिला एमएमजी अस्पताल पहुंचना पड़ा। 

पीड़ित परिजनों का सीधा आरोप है कि आरोपी चिकित्सक के रसूख और प्रभाव के आगे स्थानीय पुलिस पूरी तरह बेबस नजर आ रही है। यही वजह है कि युवक की टांग में फ्रेक्चर होने के बाद भी आरोपी चिकित्सक के खिलाफ पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कड़ी या ठोस कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे पीड़ित परिवार में भारी आक्रोश है। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि घटना की जानकारी तो मिली है, अभी पीड़ित परिवार की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, शिकायत मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed