सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Drains will be cleaned in Sector-4/7, 7/9 and Surya Vihar.

Gurugram News: सेक्टर-4/7, 7/9 और सूर्य विहार में ड्रेन की होगी सफाई

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
Drains will be cleaned in Sector-4/7, 7/9 and Surya Vihar.
विज्ञापन
नाले की सफाई पर 59.41 लाख रुपये खर्च करेगा जीएमडीए
Trending Videos




अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। शहर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए सेक्टर डिवाइडिंग रोड-4/7, 7/9, 4/9/ए (सूर्य विहार) से लेकर एमपीएस धनवापुर के पास रेलवे ट्रैक तक आरसीसी बॉक्स ड्रेन की सफाई कराई जाएगी। इस कार्य पर करीब 59.41 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।



गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) अगले मानसून की तैयारियों में जुटा हुआ है। इसके तहत शहरभर में नालों और सरफेस ड्रेन की सफाई कराई जा रही है। इसी क्रम में उक्त क्षेत्र में ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने का कार्य किया जाएगा। योजना के तहत हाई पावर सुपर सकर मशीन की मदद से ड्रेन और पाइपलाइन में जमी गाद और कचरे को हटाया जाएगा, जिससे जल निकासी व्यवस्था सुचारु हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएमडीए ने इस कार्य के लिए टेंडर जारी कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, कार्य आवंटित होने के बाद ठेकेदार को तीन माह में सफाई कार्य पूरा करना होगा। इस पहल से सूर्य विहार, सेक्टर-4/7, 7/9 और आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
-----------------------------
मानसून से पहले नालों की सफाई के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जा रहा है। -विक्रम सिंह, कार्यकारी अभियंता, जीएमडीए
----------------------
बरसाती नाले लेग-II और लेग-III के खुले हिस्सों की होगी सफाई
गुरुग्राम। शहर में जलभराव की समस्या से राहत देने के लिए मास्टर स्टॉर्म वाटर ड्रेन के लेग-II और लेग-III के खुले हिस्सों की सफाई कराई जाएगी। इसके तहत रेलवे पुलिया-61 से अशोक विहार, भीमगढ़ खेड़ी होते हुए रेलवे पुलिया-50 तक नाले की सफाई की जाएगी। इस कार्य पर लगभग 1.15 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की ओर से इस कार्य को सिरे चढ़ाया जाएगा। जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता विक्रम सिंह के अनुसार, जहां-जहां नाला खुला है वहां दोनों ओर लोहे की जाली लगाई जाएगी। इस कार्य को मानसून से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। शहर में बरसाती पानी निकासी के तीन प्रमुख प्राकृतिक नाले हैं। लेग 1 ड्रेन (सिकंदरपुर से पालम विहार वाया नजफगढ़), लेग 2 (सेक्टर 42 हुडा सिटी सेंटर से नजफगढ़) और लेग 3 ड्रेन (घाटा गांव से वाटिका चौक, हीरो होंडा चौक, सेक्टर 99 से नजफगढ़ ड्रेन) जिसे बादशाहपुर ड्रेन भी कहा जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed