{"_id":"69c3f9e659a03e5f3e02ef6d","slug":"soaring-gas-prices-dim-the-luster-of-street-food-stalls-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-83129-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: महंगी गैस से फीकी पड़ी रेहड़ी की रंगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: महंगी गैस से फीकी पड़ी रेहड़ी की रंगत
विज्ञापन
विज्ञापन
गैस की कमी के कारण कई ढाबा चालक करने लगे तंदूर का इस्तेमाल
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। औद्योगिक क्षेत्र मानेसर में गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमत और कमी का असर अब साफ दिखने लगा है। खासकर रेहड़ी-पटरी वालों और ढाबा चालकों पर इसका सीधा असर पड़ा है। इस समस्य से रेहड़ी की रंगत एक दम फीकी पड़ने लगी है। गैस की कमी के कारण कई ढाबा चालक अब तंदूर का इस्तेमाल करने लगे हैं। कुछ रेहड़ी वाले तो काम छोड़कर अपने गांव लौटने लगे हैं, क्योंकि गैस सिलिंडर मिल नहीं रहे हैं और मिल भी रहे तो बहुत महंगे हैं। गैस की बढ़ती कीमतों के कारण ढाबा चालकों ने चाय और अन्य खाने-पीने की चीजों की कीमतें बढ़ा दी हैं। औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले लोग अक्सर रेहड़ी से ही खाना पीना खरीदते हैं। अब गैस की कमी और महंगाई के चलते उन्हें भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या से न सिर्फ रेहड़ी-पटरी वाले प्रभावित हो रहे हैं, बल्कि काम करने वाले लोगों के लिए खाने-पीने का खर्च भी बढ़ गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -
एलपीजी गैस की बढ़ती कीमत और कमी के कारण हमें काफी परेशानी हो रही है। मैं औद्योगिक क्षेत्र में चाय बेचता हूं लेकिन गैस की महंगाई और कमी की वजह से अब चाय की कीमत बढ़ाकर 20 रुपये करनी पड़ी है। - योगेश,
गैस सिलिंडर की बुकिंग तो समय पर हो रही है लेकिन चार से पांच दिन में सिलेंडर मिल रहा है। ऐसे में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं, कालाबाजारी भी अब चरम पर है। - बबीता
मैं औद्योगिक क्षेत्र में लंबे समय से ढाबा पर काम कर रहा हूं, एलपीजी किल्लत के चलते अब गर्मी के दिनों में तंदूर पर कां करने पड़ रहा है। एलपीजी के कारण भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। - अरूण
इतनी महंगाई के बीच गैस सिलिंडर की कमी के कारण रोजगार पर असर पड़ने लग रहा है। अब सिलिंडर की कमी के कारण खाने-पीने के दाम बढ़ाते हैं तो ग्राहक नहीं आते हैं, ऐसे में भारी परेशानी हो रही है। - बेबी देवी
अगर एलपीजी की कमी ऐसे ही बनी रहती है तो काम छोड़कर गांव जाना पड़ेगा। धीरे-धीरे महंगाई भी बढ़ने लग रही है अब गैस की किल्लत और परेशानी बढ़ा रही हैं। - राजेंद्र
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य और नियंत्रण में : राकेश कुमार
गुरुग्राम। जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य और नियंत्रण में है। कहीं भी गैस की कमी नहीं है और जिला प्रशासन लगातार आपूर्ति की निगरानी कर रहा है ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो। प्रशासन ने लोगों से कहा है कि घरेलू गैस को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराएं नहीं। जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि डीसी अजय कुमार के निर्देशों के तहत गैस की कालाबाजारी, जमाखोरी और अवैध इस्तेमाल पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। विभाग की टीम नियमित छापेमारी कर रही है और किसी अनियमितता पाए जाने पर एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाती है।
Trending Videos