{"_id":"69c426225278492161029ea5","slug":"accounts-opened-in-names-of-shell-firms-and-sold-to-chinese-scammers-four-arrested-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-83135-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: फर्जी फर्मों के नाम से खाते खुलवाकर चीनी ठगों को बेचे, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: फर्जी फर्मों के नाम से खाते खुलवाकर चीनी ठगों को बेचे, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों से 16 बैंक खातों की चेकबुक, पासबुक, डेबिट कार्ड, चार पासपोर्ट व छह मोबाइल बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर अपराध थाना पूर्व की पुलिस ने साइबर ठगों को फर्जी फर्मों के नाम पर बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले चार आरोपियों को 23 मार्च को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से 16 बैंक खातों की चेकबुक, पासबुक, डेबिट कार्ड, चार पासपोर्ट व छह मोबाइल बरामद किए हैं। दो आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों ने फर्जी फर्मों के नाम से बैंक खाते खुलवाकर चीनी ठगों को दिए थे।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पानीपत (हरियाणा) के बबैल गांव निवासी प्रवेश अहलावत (26), पानीपत (हरियाणा) के अटावला गांव निवासी सागर (25), पंजाब के लुधियाना निवासी अभिषेक (26) और महाराष्ट्र के ठाने यासीन नूर मोहम्मद (54) के रूप में हुई है। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि आरोपी अभिषेक ने फर्जी फर्मों के कागजात तैयार करके प्रवेश, सागर व यासीन के नाम से अलग-अलग बैंक खाते खुलवाए थे। उन बैंक खातों को चीनी साइबर ठगों को बेच दिया था। इसके बदले आरोपियों को अब तक एक लाख रुपये प्राप्त हुए थे।
आरोपी अभिषेक ने बताया कि उसने यह बैंक खाते किसी अन्य दो लोगों को भेजा था। प्रति बैंक खाता उन्हें 50 हजार से एक लाख रुपये मिलने वाले थे। आरोपियों को 24 मार्च को अदालत में पेश किया। जहां आरोपी यासीन व सागर को न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है। वहीं, आरोपी प्रवेश व अभिषेक को दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
-- --
आरोपी प्रवेश व अभिषेक को दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान आरोपियों से बैंक खाते बेचने में संलिप्त अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। पूछताछ में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। - प्रियांशु दीवान, एसीपी साइबर अपराध, गुरुग्राम।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले दो गिरफ्तार
गुरुग्राम। साइबर अपराध थाना दक्षिण की पुलिस ने साइबर ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले दो आरोपियों को 24 मार्च को पंजाब के नाभा से गिरफ्तार किया है। आगामी कार्रवाई के लिए दोनों आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर लिया है। मामले में साइबर पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है। दिसंबर 2025 में हुई करीब 80 लाख रुपये की ठगी मामले में दोनों आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पटियाला (पंजाब) के नाभा निवासी रोहित बातिश (30 ) और बाबरपुर गांव निवासी गुरपिंदर सिंह (23) के रूप में हुई है। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि आरोपी रोहित ने अपना बैंक खाता आरोपी गुरपिंदर सिंह को 15 हजार रुपये में बेचा था। आरोपी गुरपिंदर ने यह बैंक खाता 15 हजार रुपये में आगे साइबर ठगों को बेच दिया था। एसीपी प्रियांशु दीवान ने बताया कि दोनों आरोपियों रोहित बातिश व गुरपिंदर सिंह को एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों से साइबर ठगों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। पूछताछ में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
Trending Videos