फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Driver trainees were made aware about the dangers of substance abuse.

Gurugram News: चालक प्रशिक्षणार्थियों को नशे के खिलाफ किया जागरूक

Sun, 09 Aug 2026 01:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Driver trainees were made aware about the dangers of substance abuse.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की ओर से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूंह बस अड्डा स्थित चालक प्रशिक्षण केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चालक प्रशिक्षणार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। एनसीबी जागरूकता एवं पुनर्वास प्रभारी उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि नशा किसी समस्या का समाधान नहीं, बल्कि अनेक समस्याओं की जड़ है। डॉ. वर्मा ने कहा कि चालक के हाथ में केवल वाहन का स्टीयरिंग नहीं, बल्कि यात्रियों के जीवन की जिम्मेदारी भी होती है। नशे की हालत में वाहन चलाना स्वयं और दूसरों के लिए जानलेवा हो सकता है। कार्यक्रम में 159 चालक प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। उन्हें हेलमेट, सीट बेल्ट, गति सीमा और यातायात नियमों के पालन की जानकारी दी गई तथा नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed