फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Several private schools remained open on Saturday, flouting Education Department rules.

Gurugram News: शिक्षा विभाग के नियमों की अवहेलना कर शनिवार को खुले रहे कई निजी स्कूल

Sun, 09 Aug 2026 12:58 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Several private schools remained open on Saturday, flouting Education Department rules.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुनहाना। शिक्षा विभाग की ओर से जारी अवकाश संबंधी निर्देशों की पालना को लेकर पुन्हाना के निजी स्कूलों में अलग-अलग तस्वीर देखने को मिली। दूसरे शनिवार को जहां शहर के अधिकांश निजी स्कूलों ने अवकाश रखा और विभागीय निर्देशों की पालना की, वहीं कुछ निजी स्कूलों में सामान्य दिनों की तरह कक्षाएं संचालित होने की शिकायतें सामने आई हैं। अभिभावकों का कहना है कि यदि शिक्षा विभाग द्वारा दूसरे शनिवार को अवकाश निर्धारित किया गया है तो यह व्यवस्था सभी संबंधित स्कूलों पर समान रूप से लागू होनी चाहिए। अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से मांग की है कि दूसरे शनिवार को खुले रहे निजी स्कूलों की वास्तविक स्थिति की जांच की जाए। यदि जांच में विभागीय आदेशों की अवहेलना पाई जाती है तो संबंधित स्कूल प्रबंधन से जवाब-तलब कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

कोट
विभाग के आदेशों की अवहेलना करने वाले स्कूलों की जानकारी ली जा रही है ऐसे स्कूलों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा तथा आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। - वीरेन्द्र कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी पुन्हाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed