सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Emphasis on making DIET Gurugram an excellent institute.

Gurugram News: डाइट गुरुग्राम को उत्कृष्ट संस्थान बनाने पर जोर

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on making DIET Gurugram an excellent institute.
विज्ञापन


गुरुग्राम। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) गुरुग्राम में डाइट प्रभारी पृथ्वीराज की अध्यक्षता में बुधवार को प्रशिक्षक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संस्थान की गतिविधियों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। पी एंड एम विंग प्रभारी तखत सिंह चौहान ने मासिक कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। वहीं, ईटी विंग के डॉ. नीतू सिंह और मनोज कुमार शर्मा ने शिक्षकों को एआई आधारित टूल मैजिक स्कूल की जानकारी दी और इसके उपयोग पर जोर दिया। पृथ्वीराज ने कहा कि डाइट गुरुग्राम को देश के उत्कृष्ट संस्थानों में शामिल करना उनका लक्ष्य है। सोना यादव ने बताया कि नए सत्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम एससीईआरटी हरियाणा के दिशा-निर्देशों के अनुसार आयोजित किए जाएंगे। बैठक में अरुण कुमार राघव सहित अन्य स्टाफ सदस्यों ने भी संस्थान के विकास को लेकर अपने सुझाव दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed