{"_id":"6a8590fbf6e82197c2019627","slug":"employees-strike-continues-for-the-14th-day-due-to-non-implementation-of-the-agreement-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-98229-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: समझौते पर अमल नहीं होने से कर्मचारियों की हड़ताल 14वें दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: समझौते पर अमल नहीं होने से कर्मचारियों की हड़ताल 14वें दिन भी जारी
विज्ञापन
आज 14 वे दिन पुराने नगर निगम के कार्यालय में हड़ताल जारी रही
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- मांगें पूरी नहीं हुईं तो 21 अगस्त के बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी
फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा सरकार की ओर से 13 मई को हुए समझौते को लागू नहीं करने के विरोध में नगरपालिका और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को 14वें दिन भी जारी रही। पुराने नगर निगम कार्यालय में हुई हड़ताल की अध्यक्षता सम्मी बोहत और साहुन खान ने की, जबकि कोषाध्यक्ष भारत कांगड़ा ने संचालन किया। अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के राज्य प्रधान राजेंद्र सिंनद ने कहा कि 1175 फायरमैन और 13 हजार पालिका रोल के कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने समेत अन्य मांगों को पूरा किया जाए। उन्होंने ठेकेदारी प्रथा खत्म करने और समझौते में मानी गई मांगों के पत्र जारी करने की मांग की।
सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप-
राज्य उपप्रधान बसंत कुमार समेत अन्य नेताओं ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में एक भी सीवर या सफाई कर्मचारी की पक्की भर्ती नहीं की गई। सफाई कार्य ठेके पर देकर कर्मचारियों को कम वेतन में काम करने को मजबूर किया जा रहा है।
21 अगस्त के बाद आंदोलन तेज करने की चेतावनी-
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि यदि 21 अगस्त तक मांगों को लागू करने के आदेश जारी नहीं हुए तो हड़ताल अनिश्चितकालीन आंदोलन में बदल जाएगी। इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। हड़ताल को कई कर्मचारी संगठनों ने समर्थन दिया। इस दौरान सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।