फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Now, Manesar's nights will be illuminated.

Gurugram News: अब मानेसर की रातें होंगी रोशन

Wed, 19 Aug 2026 06:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
Now, Manesar's nights will be illuminated.
सेक्टर 83 की तरफ़ जाने वाली सड़क पर अंधेरा। फाइल फोटो
ग्रामीण इलाकों में पांच हजार स्ट्रीट लाइटें लगाने की तैयारी
विज्ञापन

नंबर गेम - 7.5 करोड़ रुपये किए जाएंगे खर्च

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। शहर में अब रातें स्ट्रीट लाइटों की रोशनी से जगमग होने वाली हैं। नगर निगम ने शहर और आसपास के इलाकों में पांच हजार नई स्ट्रीट लाइटें लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। करीब 7.5 करोड़ रुपये की लागत से यह काम कराया जाएगा।

निगम क्षेत्र के ग्रामीण व मुख्य सड़कों पर अभी बेहतर स्ट्रीट लाइटों की सुविधा नहीं है। वहीं, कुछ जगहों पर लगी लाइटें खराब पड़ी हैं। इससे रात में पैदल चलने वाले लोगों और वाहन चालकों को परेशानी होती है। अंधेरे वाले इलाकों में हादसे का खतरा भी बना रहता है। नई लाइटें लगाने के लिए जगहों की पहचान कर ली गई है। फाइनेंस और कॉन्ट्रेक्ट कमेटी से भी योजना को मंजूरी मिल चुकी है। अब टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित एजेंसी को काम सौंपा जाएगा। इसके बाद वर्क ऑर्डर जारी कर लाइट लगाने का काम जल्द ही शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


मानेसर के ग्रामीणों ने बताया कि रात के समय गांवों की गलियों में अंधेरा रहता है। इससे चोरी व आपराधिक गतिविधियों की आशंका बनी रहती है। ऐसे में अंधेरे में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में निगम की तरफ से जल्द ही लाइटों को लगाने का काम शुरू किया जाएगा। नगर निगम का इलेक्ट्रिकल विंग अपने दोनों डिविजनों में यह काम करेगा। इसके साथ ही सेंट्रल कंट्रोल पॉइंट बनाने की योजना है। इससे शाम होते ही स्ट्रीट लाइट अपने आप चालू हो सकेंगी और सुबह उन्हें बंद किया जा सकेगा। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता वासु बग्गन ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द वर्क ऑर्डर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed