फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Traffic survey to be conducted to ease congestion on the Sector-30/31 dividing road.

Gurugram News: सेक्टर-30/31 डिवाइडिंग रोड पर जाम दूर करने के लिए होगा ट्रैफिक सर्वे

Wed, 19 Aug 2026 06:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
Traffic survey to be conducted to ease congestion on the Sector-30/31 dividing road.
रिपोर्ट के आधार पर फ्लाईओवर या अंडरपास की बनाई जाएगी योजना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-30/31 की डिवाइडिंग रोड पर लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ट्रैफिक सर्वे कराने जा रहा है। सर्वे के लिए एजेंसी नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एजेंसी यातायात दबाव का अध्ययन कर जाम दूर करने के उपायों के साथ फ्लाईओवर और अंडरपास निर्माण की फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करेगी।
राष्ट्रीय राजमार्ग-48 स्थित स्टार मॉल से सेक्टर-30, 31 व सेक्टर-40 होते हुए नेताजी सुभाष रोड को जोड़ने वाली यह सड़क शहर के महत्वपूर्ण संपर्क मार्गों में शामिल है। करीब दो किलोमीटर की दूरी तय करने में वाहन चालकों को 20 से 30 मिनट तक लग रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, मार्ग पर पांच स्थानों पर ट्रैफिक सिग्नल होने के कारण वाहन चालकों को बार-बार रुकना पड़ता है। इससे पूरे कॉरिडोर पर यातायात की रफ्तार प्रभावित होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि व्यस्त समय में स्थिति और गंभीर हो जाती है। सिग्नलों पर वाहनों की लंबी कतार लगने से आसपास की सड़कों पर भी यातायात दबाव बढ़ जाता है। लोगों ने जीएमडीए से इस मार्ग को जाममुक्त बनाने के लिए स्थायी समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

जीएमडीए के एसई जगदीश सिंह सरोत ने बताया कि सेक्टर-30/31 डिवाइडिंग रोड पर जाम की समस्या दूर करने के लिए ट्रैफिक सर्वे कराया जाएगा। इसके लिए एजेंसी नियुक्त की जा रही है। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर जहां जरूरत होगी, वहां फ्लाईओवर या अंडरपास बनाने की संभावनाएं तलाशी जाएंगी। उन्होंने बताया कि सर्वे में सड़क पर वाहनों के दबाव, यातायात के पैटर्न और जाम वाले प्रमुख स्थानों का अध्ययन किया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर यातायात सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed