सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Engineering Services and Combined Geological Examinations concluded peacefully

Gurugram News: इंजीनियरिंग सर्विसेज व संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षाएं शांतिपूर्वक संपन्न

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
Engineering Services and Combined Geological Examinations concluded peacefully
विज्ञापन
गुरुग्राम। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से रविवार को आयोजित इंजीनियरिंग सर्विसेज (प्रारंभिक) परीक्षा-2026 एवं संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा-2026 का आयोजन जिले में शांतिपूर्ण ढंग से किया गया। दोनों परीक्षाएं दो-दो चरणों में संपन्न हुईं। जिले में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सीआर मॉडल स्कूल, झाड़सा में इंजीनियरिंग सर्विसेज परीक्षा आयोजित की गई, जहां कुल 101 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 45 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। वहीं, देव समाज स्कूल, कृष्णा कॉलोनी में संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें 343 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 114 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहीं। किसी भी केंद्र से किसी प्रकार की अव्यवस्था या अनुचित गतिविधि की सूचना नहीं मिली। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed