सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fine of Rs 14.82 lakh imposed on 1977 drivers for not wearing uniform

Gurugram News: वर्दी न पहनने वाले 1977 चालकों पर लगाया 14.82 लाख का जुर्माना

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
Fine of Rs 14.82 lakh imposed on 1977 drivers for not wearing uniform
विज्ञापन
पटाखा फोड़ने वाली 47 बुलेट के चालकों के भी काटे चालान
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले की सड़कों पर यातायात नियमों को तोड़ने वाले चालकों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई की रही है। यातायात पुलिस ने वर्दी न पहनने वाले 1977 चालकों के चालान काटे। वहीं, पटाखा फोड़ने पर 47 बुलेट चालकों पर भी कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया है। पुलिस उपायुक्त (यातायात) प्रतीक गहलोत के निर्देशानुसार यह कार्रवाई की जा रह है।
यातायात पुलिस ने 1 से 25 मई तक वर्दी न पहनकर ऑटो, कैब चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। इन चालकों पर 14,82,500 रुपये का जुर्माना लगाया है। यातायात पुलिस द्वारा शहर के चौक-चौराहो पर ऑटो व कैब चालकों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके बावजूद चालकों द्वारा निर्धारित वर्दी नहीं पहनी जा रही है। वहीं, यातायात पुलिस ने इसी अवधि में बुलेट पटाखा बाइक/साइलेंसर नॉन फंक्शनल का प्रयोग करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने बुलेट पटाखा बाइक के 47 चालान काटे। पुलिस ने 4.70 लाख रुपये जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
यातायात नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। सड़कों पर नियमों का उल्लंघन करने पर वाहनों के मैन्युअल के साथ ही ऑनलाइन चालन भी काटे जा रहे हैं। - सत्यपाल यादव, एसीपी (मुख्यालय व हाईवे), गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article