सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Power cuts are increasing problems in summer

Gurugram News: गर्मी में बिजली कट बढ़ा रहे परेशानी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
Power cuts are increasing problems in summer
विज्ञापन
बादशाहपुर। भीषण गर्मी के बीच बादशाहपुर क्षेत्र में बिजली व्यवस्था लगातार दबाव में नजर आ रही है। दिन में तेज धूप और रात में बढ़ते बिजली लोड के कारण क्षेत्र के कई इलाकों में लंबे बिजली कट लग रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि देर रात तक बिजली बाधित रहने से गर्मी में लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। क्षेत्र में कई जगह पुराने बिजली तार और जर्जर लाइनें समस्या की बड़ी वजह बन रही हैं। सोसाइटी के लोगों को कहना है कि रात के समय अचानक बिजली जाने से बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। कई कॉलोनियों में बार-बार ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या भी बनी हुई है। वहीं जिन सोसाइटियों में पावर बैकअप की सुविधा नहीं है वे इस बिजली के कट से अधिक प्रभावित है। पिछले एक सप्ताह में करीब दो हजार बिजली शिकायतें दर्ज की गई हैं। इस दौरान डीएचबीवीएन सर्किल-2 के अधीक्षक अभियंता के अनुसार बढ़ते लोड के कारण बिजली व्यवस्था पर दबाव बढ़ा है लेकिन विभाग की टीमें लगातार ग्राउंड पर काम कर रही हैं। शिकायत मिलते ही कर्मचारियों को मौके पर भेजकर फॉल्ट ठीक करवाया जा रहा है ताकि बिजली आपूर्ति सामान्य बनी रहे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed